{"_id":"6990c129485faa130a09f73b","slug":"bharti-anjali-and-aarti-honoured-kaithal-news-c-245-1-kht1013-145066-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: भारती, अंजलि और आरती सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: भारती, अंजलि और आरती सम्मानित
Sun, 15 Feb 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
पदक जीत कर आने वाले खिलाड़ियों के साथ प्रबंधन।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय की तीन छात्राओं भारती, अंजलि और आरती ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत और कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि के लिए तीनों छात्राओं को विश्वविद्यालय परिसर में सम्मानित किया गया।
बीएससी स्पोर्ट्स पांचवें सेमेस्टर की छात्रा भारती ने कांस्य पदक हासिल किया। बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय सेमेस्टर की अंजलि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जबकि बीए द्वितीय सेमेस्टर (योग) की छात्रा आरती ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में तीनों खिलाड़ियों ने कठिन मुकाबलों का सामना करते हुए धैर्य, तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया। उनकी सफलता विश्वविद्यालय के खेल प्रशिक्षण और अनुशासन का भी परिणाम कही गईं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय पहुंचने पर तीनों खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। प्रशासन की ओर से उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शिक्षकगण, प्रशिक्षक, अधिकारी एवं विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग से डॉ. बलकार सिंह, डॉ. मोनू, संगीता, विष्णु दत्त, सुश्री पिंकी सांगवान, शशिकांत उपस्थित रहे।
विश्वविद्यालय चेयरमैन संदीप चहल, कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद, डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, डॉ. संदीप चहल, डॉ. आर.के. गुप्ता तथा दाखिला निदेशक राजेंद्र गोयत ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।