फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bharat Gaurav Award to farmer scientist Ishwar Kundu

Kaithal News: किसान वैज्ञानिक ईश्वर कुंडू को भारत गौरव अवार्ड

Thu, 28 Nov 2024 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 28 Nov 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bharat Gaurav Award to farmer scientist Ishwar Kundu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कैलरम गांव के किसान वैज्ञानिक ईश्वर कुंडू को उनकी उपलब्धियों को लेकर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम दिल्ली के इस्लामिक कल्चरल सेंटर में हुआ। इस कार्यक्रम का मकसद देश भर से अलग अलग क्षेत्र में अनूठे कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर महाराष्ट्र, बंगाल, हरियाणा सहित 11 राज्यों की अपने अपने क्षेत्र में महारथ हासिल करने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। कृषि क्षेत्र में की गई खोज और अपनी खोज से जहरमुक्त खेती किसान को देने वाले हरियाणा प्रदेश से जिला कैथल के गांव कैलरम के किसान वैज्ञानिक ईश्वर कुंडू को भारत गौरव अवार्ड मिला।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ईश्वर कुंडू ने कृषि को जहर मुक्त करने के लिए आयुर्वेद आधारित नवीन विधि की खोज की जिसके कारण से उनके भारत के राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम से भी सराहना मिली थी। कुंडू को उनकी उपलब्धि पर प्रणब मुखर्जी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर उन्हें राष्ट्रपति भवन में एट होम कार्यक्रम में आमंत्रित किया था और रामनाथ कोविंद के कार्यकाल में इन्नोवेशन स्कॉलर के तौर पर तीन दिन तक राष्ट्रपति भवन में विशेष मेहमान के तौर पर रहने का अवसर मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिकी विश्वविद्यालय से छात्रों का समूह उनकी खोज के बारे में जानकारी लेने के लिए गांव कैलरम में आया था। किसान वैज्ञानिक ईश्वर कुंडू ने दावा किया की कमाल व कलंप नाम से उन्होंने जो आर्गेनिक उत्पाद तैयार किए हैं उनसे कृषि पैदावार में 21 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई और खेती पर आने वाले खर्च में 50 फीसदी की कमी आई है। सबसे बड़ी बात की आमजन को भी जहरमुक्त खाद्यान्न उपलब्ध हुए हैं।


गौरतलब है कि बिहार कृषि विश्व विद्यालय भागलपुर में आयोजित अंतरराज्यीय कृषि सम्मेलन में भी नवोन्मेषी ईश्वर कुंडू को सम्मानित किया जा चुका है। इसमें ईश्वर कुंडु के पुत्र सुशील कुंडु ने उनकी तरफ से भाग लिया था। कुंडु के नाम कि सिफारिश राष्ट्रीय नवप्रवर्तन संस्थान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार ने की थी। यहां सभी नवोन्मेषी किसानों में से केवल सुशील कुंडु का चयन अवॉर्ड के लिए किया गया। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विश्व विद्यालय के कुलपति डीआर सिंह आदि ने सुशील कुंडु को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed