फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bharat did not become king even on the advice of Shri Ram.

Kaithal News: श्रीराम के कहने पर भी भरत नहीं बने थे राजा

Tue, 26 Nov 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 26 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Bharat did not become king even on the advice of Shri Ram.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हनुमान वाटिका मंदिर में आयोजित की जा रही पांच दिवसीय श्री राम चरित मानस पाठ सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती ने भगवान राम के वनवास के बाद भरत मिलाप के प्रसंग का वर्णन किया। बताया कि श्रीराम जी के आह्वान करने के बावजूद भरत अयोध्या के राजा नहीं बने थे।

पाठ के कार्यक्रम के तहत मंदिर परिसर में भव्य श्री राम दरबार सजाया गया है। इस राम दरबार में श्रद्धालु काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। स्वामी ध्रुव चैतन्य सरस्वती ने बताया कि भरत जैसे भाई में केवल प्रेम की ही भावना था। भगवान राम के वनवास जाने के बाद उन्होंने श्रीराम के आह्वान पर भी राजतिलक नहीं करवाया। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री राम के खड़ाऊ अयोध्या की राज गद्दी पर पूरे 14 वर्ष तक रखे।
विज्ञापन


वह बोलेे- भरत को न राज का लालच था और न किसी प्रकार का द्ववेष। इस चरित्र में केवल त्याग, संयम, धैर्य और ईश्वर प्रेम की कहानी है। यह कथा दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू होती है, जो शाम साढ़े पांच संपन्न होती है। इस मौके पर हनुमान वाटिका मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित विशाल शर्मा, सोनाली, बृजेश, ईवा, सरोज, मनप्रीत, दिनेश आदि श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed