फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhangra cultural program was held with great pomp and show

Kaithal News: सांस्कृतिक कार्यक्रम भांगड़ा की रही धूम

Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:22 PM IST
विज्ञापन
Bhangra cultural program was held with great pomp and show
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पंजाबी सेवा सदन ने सदन परिसर में सोमवर को स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रमुख उद्योगपति व समाजसेवी भारत भूषण टक्कर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भांगड़ा की धूम रही।

नगर पार्षद व समाजसेवी महेश गोगिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्था ने स्थापना दिवस पर स्वागत फूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। शुरुआत में संस्था के महा सचिव संदीप मलिक ने दोनों अतिथियों व सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए संस्था की ओर से चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी सभी से सांझा की।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि भारत भूषण टक्कर ने संस्था की ओर से संचालित सेवा प्रकल्पों की प्रशंसा करते हुए संस्था के प्रधान व सदस्यों को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि नर सेवा ही नारायण की सेवा है। उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों के लिए 31 हजार रुपये व विशिष्ट अतिथि महेश गोगिया ने 21 हजार रुपये की सहयोग राशि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने अतिथियों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन का मकसद भाई चारे को मजबूत करना व संस्था की गतिविधियों की जानकारी देना होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी सेवा सदन के प्रधान प्रदर्शन परुथी ने की। इस मौके पर सुधीर मेहता,रमेश सचदेवा वा प्रवीण नरूला ने भी संस्था के सेवा कार्यों के लिए संस्था को सहयोग राशि दी। मुख्य संरक्षक इंद्र जीत सरदाना ने दोनों अतिथियों की विस्तृत जानकारी सभी के सामने रखी। अंत में दोनों अतिथियों को संस्था के प्रधान व सदस्यों द्वारा सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मोहिंद्र खन्ना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed