फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhamsan demonstrated for demands

भामसं ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bhamsan demonstrated for demands
भारतीय मजदूर संघ तथा संबंधित संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व विभिन्न संगठनों के सदस्य हनुमान वाटिका में एकत्रित हुए। इसकी अध्यक्षता उपाध्यक्ष नरेश बालू ने की।
विज्ञापन

संघ के जिला मंत्री सुनील राणा ने बताया कि इससे पहले कई बार भारतीय मजदूर संघ अपनी लंबित मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन करता रहा है। जिसके चलते कई बार सरकार से वार्ता हुई, जिसमें कुछ मांगों को मान लिया गया परंतु उनका कोई पत्र जारी नहीं किया गया। ठेकेदार प्रथा को बंद करके समान काम समान वेतन दिया जाए, ग्रामीण टयूबवेल कर्मचारियों का वेतन तुरंत दिया जाए, स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध कर्मचारियों को निकाला जा रहा है, इस पर तुरतं प्रभाव से रोक लगाई जाए। जिन मांगों का पत्र सरकार द्वारा जारी किया गया उनका भी लाभ कर्मचारी और मजदूरों को नहीं मिल सका। उसका भी लाभ कर्मचारियों को दिया जाए। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की जिला कार्यकारिणी की तरफ से सुरेंद्र रोहिला, सुरेंद्र कुमार, हुकम चंद, गुरदीप ढुल व संजीव कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed