फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bhadrasana is helpful in normal delivery: Dahiya

सामान्य प्रसव में मददगार है भद्रासन : दहिया

Tue, 22 Apr 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Apr 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Bhadrasana is helpful in normal delivery: Dahiya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए हुए विशेष योग शिविर में करीब 50 गर्भवती महिलाओं ने हिस्सा लिया। इसमें जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने जानकारी दी कि सामान्य प्रसव (नॉर्मल डिलीवरी) में भद्रासन मददगार है। उन्होंने बताया कि यह आसन पेल्विक मांसपेशियों को मजबूती एवं लचीलापन प्रदान करता है। इससे सामान्य प्रसव में आसानी होती है।

आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग वृद्धों, दिव्यांगजनों, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए इन विशेष योग शिविरों का आयोजन कर रहा है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दहिया के मार्गदर्शन में 26 अप्रैल तक जिला नागरिक अस्पताल में आयोजित इस विशेष योग शिविर का सोमवार को शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने योग के फायदे बताते हुए कहा कि ध्यान योग से मानसिक शांति मिलती है। विशेष योग शिविर में गर्भावस्था को ध्यान में रखते हुए गर्दन, कमर, घुटने आदि के सुक्ष्म व्यायाम, नॉर्मल डिलीवरी में मददगार तितली आसन, भद्रासन, मन को शांति रखने अनुलोम विलोम, नाडी शोधन एवं भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग शिविर में योग विशेषज्ञ की ओर से गर्भावस्था में खान पान संबंधी ध्यान रखने योग्य जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के नौ महीने में खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हरी सब्जियां, सलाद, प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए ताकि बच्चे का पोषण अच्छे से हो सके।

जिला नागरिक अस्पताल, राजकीय संस्कृति मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पूंडरी, पीएचसी देवबन, वृद्धाश्रम कमेटी चौक कैथल में आयुष विभाग की ओर से इन योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इनका उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना है।


डॉ. एचएस हुड्डा योग विशेषज्ञ की देखरेख में वीरेंद्र आर्य, संदीप सिंह, सीमा कुमारी, सपना देवी, रेखा देवी आयुष योग सहायकों ने योग ट्रेनर की कमान संभाली। इसमें डॉ. अंजलि श्योकंद, डॉ. सुमन ने गर्भवती महिलाओं के योग शिविर में विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed