{"_id":"651e8ae2d87d9617a80c1ab8","slug":"beginning-of-festive-season-cm-flying-team-in-action-mood-raid-on-a-ghee-factory-in-kaithal-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारी सीजन के शुरूआत: एक्शन मूड में सीएम फ्लाइंग की टीम, कैथल में एक घी की फैक्टरी पर छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारी सीजन के शुरूआत: एक्शन मूड में सीएम फ्लाइंग की टीम, कैथल में एक घी की फैक्टरी पर छापेमारी
Thu, 05 Oct 2023 03:37 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 05 Oct 2023 03:37 PM IST
सार
खाद्य निरीक्षक अधिकारी डॉ. गौरव का कहना था कि अब त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है तो उन्होंने गांव में घी की फैक्टरी में नियमित रुप से जांच की है। कार्रवाई के दौरान मौके पर लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज सही मिल हैं।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में त्योहारी सीजन के शुरूआत होते ही अब खाद्य निरीक्षक टीम कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी तहत कैथल में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने एक घी की फैक्टरी में छापेमारी की। इस छापेमारी में इस दौरान टिन में रखे गए घी से तीन सैंपल लिए गए। हालांकि मौके पर ही मिले कर्मचारियों ने टीम के सदस्यों को फैक्टरी का लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज दिखाए।
विज्ञापन
टीम ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई पवन व जिला खाद्य निरीक्षक अधिकारी डॉ. गौरव शर्मा भी मौके पर मौजूद थे। खाद्य निरीक्षक अधिकारी डॉ. गौरव का कहना था कि अब त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है तो उन्होंने गांव में घी की फैक्टरी में नियमित रुप से जांच की है। कार्रवाई के दौरान मौके पर लाइसेंस सहित अन्य दस्तावेज सही मिल हैं। हालांकि यहां पर नौ टिन में घी खुले में मिला था। इस पर उन्होंने इन्ही टिन में से तीन सैंपल भरे हैं। शर्मा ने बताया कि अब जिले में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन