फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Became the owner and made a deal for the land in the sand

Kaithal News: मालकिन बना बालू में जमीन का किया सौदा

Tue, 19 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Became the owner and made a deal for the land in the sand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलायत। उपमंडल के गांव बालू में एक विधवा महिला की करीब साढ़े तीन एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से बेचने की साजिश का मामला सरपंच प्रतिनिधि की सतर्कता से खुल गया।

आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने सोनीपत की एक पार्टी को झांसे में लेकर जमीन का सौदा 65 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से तय कर दिया। इतना ही नहीं, असली मालकिन की जगह एक अन्य फर्जी महिला को खड़ा कर खरीदारों से दो लाख रुपये का चेक भी ले लिया गया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


आरोपियों ने जमीन के सौदे के लिए खरीदार पार्टी से बयाने के तौर पर 80 लाख रुपये की मांग की थी। छह महीने बाद जमीन की रजिस्ट्री किए जाने की बात तय हुई थी। बाद में जब खरीदारों को डीलरों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो उन्होंने गांव बालू के सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट साहिल से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि ने जब पड़ताल की तो पता चला कि जिस जमीन का सौदा किया जा रहा है, वह उनके ही परिवार की महिला की है। इसके बाद उन्होंने पीड़ित महिला से संपर्क किया। महिला ने स्पष्ट रूप से किसी भी तरह का जमीन सौदा करने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद कथित फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया।

मामले में पीड़ित महिला गुड्डी के बेटे देवेंद्र और सोनीपत की खरीदार पार्टी ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आरोप है कि असली मालिक की जानकारी के बिना जमीन बेचने की कोशिश की गई।


मामले के संबंध में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद इस साजिश में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed