फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   beat the bank salesmen

मिनी बैंक कुराड़ पैक्स में सेल्समैन ने कैशियर पर लगाए मारपीट करने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
beat the bank salesmen
मिनी बैंक कुराड़ पैक्स के सेल्समैन राधेश्याम ने बैंक के ही एक कर्मचारी जगबीर पर मारपीट करने के आरोप लगाकर लिखित शिकायत कलायत थाना में दी है। पुलिस को दी शिकायत में राधेश्याम ने बताया कि शुक्रवार को वह बैंक में ड्यूटी कर रहा था तभी वहां पर कर्मचारी जगबीर जो कैशियर के पद पर तैनात है वह आया और अपशब्द कहने लगा। जब उसे रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। उन्हें पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, बैंक कर्मचारी जगबीर ने मारपीट के सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि बैंक में कुछ किसान अपने कार्य से आए हुए थे जिसके चलते सेल्समैन के साथ कहासुनी हो गई थी। थाना प्रभारी जयवीर ने बताया कि मिनी बैंक कुराड़ पैक्स के कर्मचारी राधेश्याम द्वारा मारपीट व जान से मारने की धमकी की शिकायत की गई है। फिलहाल पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed