फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be prepared for Nautapa in the last week for relief from heat in the beginning of May.

Kaithal News: मई की शुरुआत में गर्मी से राहत पर आखिरी सप्ताह में नौतपा को रहें तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Be prepared for Nautapa in the last week for relief from heat in the beginning of May.
कैथल। मौसम के बदलते मिजाज से मई का पहला सप्ताह अपेक्षाकृत ठंडा रहा है। शुक्रवार को भी जिले में दिनभर बादलों की आंखमिचौली चलती रही। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। इससे पहले 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं मई का आखिरी सप्ताह झुलसाने वाला हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई से नौतपा की शुरुआत होगी। इस दिन सूर्यदेव सुबह 3.16 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद दो जून तक सूर्यदेव के तेवर तल्ख रहेंगे। मई माह में तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश वर्मा के अनुसार, नौ मई को सबसे ज्यादा तापमान की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान हीट वेव भी रहेगी, क्योंकि हवाएं 13 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसके बाद 20 मई के बाद सूर्यदेव की तल्खी और बढ़ेगी। इससे पहले चार मई को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव संभावित है, जिससे चार मई देर रात से पांच मई तक हवाएं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। पांच मई तक मौसम खुश्क रहने व दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की हवाएं चलने के आसार हैं। रात के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। छह मई से 12 मई तक दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मई के मध्य तक तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। फिर बादल छाने और बारिश होने से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विमिंग पुल में दिखने लगी रौनक
मार्च तक खाली पड़े स्विमिंग पुल में अब रौनक दिखने लगी है। सुबह से शाम तक यहां बच्चों के साथ बड़े भी स्विमिंग करते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को भी यहां लोग गोते लगाते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed