फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Be careful of fake websites, your account may become empty

Kaithal News: फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान, खाली हो सकता है खाता

Tue, 12 Mar 2024 12:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:19 PM IST
विज्ञापन
Be careful of fake websites, your account may become empty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आज लगभग हर हाथ में स्मार्ट फोन है और ऐसे में फर्जी वेबसाइट से सावधान रहना जरूरी है। यदि फोन बैंक खातों से जुड़ा है तो जरा सी लापरवाही बैंक खाते को खाली कर सकता है। इस प्रकार के साइबर अपराध से बचाव के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

एसपी उपासना ने आमजन को फर्जी वेबसाइट के जरिए हो रही धोखाधड़ी से जागरूक करते हुए कहा है कि धोखाधड़ी करने के लिए एक तरीका वेबसाइट स्पूफिंग का भी है। इसमें अपराधी फर्जी वेबसाइट बनाते हैं और लोगों के साथ धोखाधड़ी करते हैं। साइबर अपराधी लोगों को अपने झांसे में फंसाकर कुछ मिनटों में उनका बैंक खाता खाली कर देते हैं। एसपी ने कहा कि वेबसाइट स्पूफिंग में एक फर्जी वेबसाइट बनाई जाती है, जिसका मकसद धोखाधड़ी करना होता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि फर्जी वेबसाइट को असली दिखाने के लिए अपराधी असल वेबसाइट के नाम, लोगो, ग्राफिक्स और उसके कोड का भी इस्तेमाल करते हैं। वे आपकी ब्राउजर विंडो के टॉप पर एड्रेस फील्ड में दिखने वाले यूआरएल की भी नकल कर लेते हैं। इसके साथ नीचे दायीं तरफ दिए पैडलॉक आइकन की भी नकल करते हैं। उन्होंने कहा है कि साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट का लिंक ईमेल, एसएमएस, सोशल साइट्स के जरिए अकाउंट से संबंधित जानकारी को अपडेट या कंफर्म करने के लिए कहा जाता है। मकसद खाते से संबंधित संवेदनशील जानकारी को चुराना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कहा है कि आप इस बात का ध्यान रखें कि बैंक कभी भी आपसे गोपनीय जानकारी को पूछने के लिए ईमेल, एसएमएस आदि नहीं भेजता है। अगर आपको ईमेल, एसएमएस मिलता है, जिसमें इंटरनेट बैंकिंग सिक्योरिटी डिटेल्स जैसे पिन, पासवर्ड या अकाउंट नंबर मांगा जाता है तो आपको जवाब नहीं देना चाहिए। साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed