{"_id":"6903b669c6ecf37169070ef8","slug":"barot-bucchi-anjanthalli-teams-won-kaithal-news-c-245-1-kht1011-139981-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बरोट, बुच्ची, अंजनथली की टीमें जीतीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बरोट, बुच्ची, अंजनथली की टीमें जीतीं
Fri, 31 Oct 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता में एक मैच के दौरान खिलाडिय़ों के साथ मुख्यातिथि। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। जय बाबा कानपूरी वालीबॉल क्लब सिरसल की ओर से वीरवार को वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के गांवों की टीमों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में बरोट, बुच्ची, अंजनथली की टीमों ने अपने-अपने मैच जीते।
प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नशामुक्त, अनुशासित व स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास सिखाने का माध्यम हैं। उनहोंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और वे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर क्लब की ओर से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने बताया कि क्लब आगे भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित कर ग्रामीण युवाओं को खेल से जोड़ने का प्रयास जारी रखेगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता परिणाम
n बरोट ने बस्तली को 2-0 से, बुच्ची ने उपलानी को 2-0 से और अंजनथली ने बरसाना को 2-0 से हराया। चौथा मैच सिरसल और पूंडरी के बीच जारी था, जिसमें सिरसल की टीम 1-0 से आगे चल रही थी।