फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Balanced diet gives energy to the body: Dr. Renu

शरीर को संतुलित आहार से ऊर्जा सक्षम : डॉ. रेनू

Sat, 07 Dec 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Balanced diet gives energy to the body: Dr. Renu
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एक संतुलित आहार शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फाइबर (रेशे) प्रदान करने में सक्षम होता है। यह बात सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने कही।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रीशन, हैदराबाद के जारी निर्देशों का हवाला से देेते हुए उन्होंने बताया कि एक स्वस्थ आहार वह है, जिसमें प्रचुर मात्रा में सब्जियां, पर्याप्त मात्रा में अनाज, दालें या बींस, कुछ मात्रा में नट्स, खाने योग्य बीज, के साथ साथ दही अथवा छाछ इत्यादि सम्मिलित हो। तेल/ वसा व नमक का प्रयोग कम से कम किया गया हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आहार में संतुलन लाने के लिए आवश्यक है कि खाने में विभिन्न श्रेणी के खाद्य पदार्थों को सम्मिलित किया जाए, क्योंकि किसी भी एक श्रेणी के खाद्य पदार्थ में सभी तरह के पोषक तत्व नहीं हो सकते। हर खाने में कम से कम 30 ग्राम फल खाना, अनाज का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा साबुत अनाज और पॉलिश रहित अनाज से आए क्योंकि पॉलिशिंग और रिफाइनिंग से अनाज के फाइबर व पोशाक तत्व नष्ट हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्याप्त मात्रा में दाल व बीन्स का इस्तेमाल, खाने में वसा के लिए तिलहन अथवा खाने योग्य बीजों का प्रयोग, तेलों की मात्रा को प्रतिदिन 25-30 ग्राम तक ही सीमित रखा गया हो। दिन भर में चीनी (किसी भी प्रकार के शुगर) का प्रयोग 20-25 ग्राम तक ही सीमित रखा गया हो। अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (यूपीएफ) या हाई फैट साल्ट शुगर फूड जैसे कि पैकेज्ड स्नैक्स, जंक फूड, चिप्स, भुजिया इत्यादि का प्रयोग न किया जाए। अतिरिक्त शुगर (एडेड शुगर) वाले खाद्य पदार्थों/ पेय पदार्थों का सेवन न करें। रिफाइंड ऑयल का प्रयोग न किया जाए। मस्टर्ड ऑयल, सरसों का तेल व देसी घी का प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed