{"_id":"675b3b0f72b571377a0b1574","slug":"badminton-and-basketball-trials-to-be-held-on-24th-in-panchkula-kaithal-news-c-18-1-knl1004-538625-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कबड्डी में अभिमन्यु अमन को स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कबड्डी में अभिमन्यु अमन को स्वर्ण पदक
Fri, 13 Dec 2024 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले के दो खिलाड़ी अभिमन्यु व अमन ने महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में जोरदार प्रदर्शन कर हरियाणा की टीम को रवर्ण पदक दिलाया व प्रथम ट्रॉफी पर भी कब्जा किया। दोनों की जीत पर जिले में खुशी का माहौल है।
कोच पवन कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती में 08 से 12 दिसंबर तक हुई 68वीं राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में जिले के दो खिलाड़ी अभिमन्यु सिंह व अमन गुलिया ने हरियाणा की टीम में भाग लिया।
इसमें जींद, पानीपत, रोहतक व हिसार से विभिन्न खिलाड़ियों ने हरियाणा की टीम में भाग लिया। इनके साथ हरियाणा टीम मनेजर राकेश व टीम कोच जितेंद्र भी साथ रहे। उनहोने बताया कि हरियाणा की टीम ने छह मुकाबलें खेले जिसमें कैथल के ग्योंग नर्सरी के दोनों खिलाड़ी अभिमन्यु सिंह व अमन गुलिया व टीम के अन्य सदस्यों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीता व प्रथम ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
ये रहे परिणाम ः हरियाणा की टीम ने पहले मुकाबले में हिमाचल को 45-27 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में उड़ीसा को 51-25 से पराजित किया।
तीसरे मुकाबले में तेलंगाना को 45-18 से हराया। क्वार्टर फाइनल में केवीएस को 42-32 से पराजित किया। सेमीफाइनल में कर्नाटक को 55-31 से हराया।
वीरवार को फाइनल मुकाबले में अभिमन्यु सिंह ने कई खिलाड़ियों को कैच किया वहीं अमन गुलिया ने बढ़िया रेड लगाई। हरियाणा की टीम ने महाराष्ट्र की टीम को 60-34 से हराया।
इस अवसर पर टीम मनेजर राकेश, टीम कोच जितेंद्र, सुरजीत संगरोया, मनोज ने सभी विजेता खिलाड़ायों को बधाई दी। विजेता खिलाड़ी अभिमन्यु सिंह अखिल भारतीय स्कूल का विद्यार्थी हैं ओर अमन गुलिया राजकीय स्कूल ग्यागें का विद्यार्थी है। दोनों गांव ग्योंग की कबड्डी नर्सरी में अभ्यास करते हैं।