{"_id":"675b39a4a4c8a884780407b4","slug":"badminton-and-basketball-trials-to-be-held-on-24th-in-panchkula-kaithal-news-c-18-1-knl1004-538624-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बैडमिंटन और बॉस्केटबॉल के ट्रायल 24 को पंचकूला में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बैडमिंटन और बॉस्केटबॉल के ट्रायल 24 को पंचकूला में
Fri, 13 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस कबड्डी, बास्केटबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन (पुरुष और महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें हरियाणा की ओर से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। यह जानकारी जिला खेल अधिकारी राज रानी ने दी है।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन के लिए संबंधित जिला खेल अधिकारी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है और प्रशिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ट्रायल की तिथियों में बदलाव किया गया है। बैडमिंटन और बॉस्केटबॉल के ट्रायल 24 दिसंबर को पंचकूला में आयोजित किए जाएंगे।
कबड्डी प्रतियोगिता का ट्रायल 25 दिसंबर को रोहतक में आयोजित होंगे। वहीं, टेबल टेनिस व क्रिकेट के ट्रायल आगामी आदेशों तक स्थगित किए गए हैं। ट्रायल में भाग लेने, जाने व आने का व्यय व प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने व जाने का व्यय संबंधित खिलाडि़यों के विभाग की ओर से वहन किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि विभाग, कार्यालय में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों कोे उक्त चयन स्पर्धा में उपरोक्त दर्शाई गई तिथि को निर्धारित स्थान पर भाग लेना सुनिश्चित करें। संबंधित विभाग यह भी प्रमाण पत्र दें कि वे अमूक विभाग, कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जाने व वापिस आने का किराया संबंधित विभाग, खिलाड़ी की ओर से वहन किया जाएगा। सिविल सेवा प्रतियोगिता से संबंधित हिदायतें http//dopt.gov.in पर उपलब्ध हैं। संवाद