फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Bad sewerage system in ward number one

Kaithal News: वार्ड नंबर एक में बदहाल सीवरेज व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bad sewerage system in ward number one
कलायत। कलायत नगर पालिका के चुनाव की घोषणा होने के बाद अब लोगों में विकास कार्याें के न होने की पीड़ा है। नगर के वार्ड नंबर एक में बदहाल सीवरेज व्यवस्था और गलियों के कच्चा होने की समस्या भी बनी है। इन सभी समस्याओं को दूर करने की मांग वार्ड के लोगों ने कही है।
विज्ञापन

वार्ड के लोगों का कहना है कच्ची गलियों और बदहाल सीवरेज व्यवस्था के साथ ही गलियां भी टूटी है और सफाई का भी कोई खास प्रबंध नहीं किया गया है। इसके साथ ही सार्वजनिक भवन व स्ट्रीट लाइटें भी वार्ड में नहीं है और अन्य सुविधाओं का संयुक्त मांग पत्र तैयार किया है।
विज्ञापन

वार्ड का सीता नगर रेलवे रोड से सटा है। इलाके में स्ट्रीट लाइट, पानी निकासी, पेयजल व सुगम गलियों के निर्माण की दरकार है। आवासीय क्षेत्र के लोग बुनियादी सुविधाओंं का ढांचा मजबूत करने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही इस वार्ड को विशेष बजट प्रदान कर विकास के अवसर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शर्मा, निवासी, वार्ड नंबर एक।

सीवरेज प्रणाली का हो विस्तार
वार्ड में सीवरेज प्रणाली का विस्तार किया जाए। काफी समय से लोगों के घरों में सीवरेज का पानी जाने की समस्या बनी है। इसके साथ ही खेल स्टेडियम और सार्वजनिक भवनोंं बनाने की मांग वार्ड के लोग उठा रहे हैं। इसके साथ ही इस वार्ड में सरकारी स्तर पर सामुदायिक भवन का निर्माण हो।
लख्मी चंद, निवासी, वार्ड नंबर एक।
पेयजल पाइप लाइन की कोई व्यवस्था नहीं
श्री रैदास तख्त के सटी फकीर पीर कालोनी में सीवरेज के साथ-साथ गली निर्माण का कार्य जारी है जबकि पेयजल पाइप लाइन की कोई व्यवस्था नहीं है। जन स्वास्थ्य विभाग हर घर तक पानी पहुंचाने के वायदे के अनुसार पेयजल पाइप लाइन गलियों में बिछाए। साथ ही नपा स्ट्रीट लाइट का प्रबंध करें।

बीरा राम, निवासी, वार्ड नंबर एक।
विकास कार्यों को पूरा करवाया
वर्जन
वार्ड में समग्र विकास के लक्ष्य को लेकर विभिन्न विकास कार्यों को पूरा करवाया गया है। इसमें अलग-अलग आवासीय क्षेत्रों में गलियों के निर्माण, सीवरेज लाइन, पेयजल और सार्वजनिक भवनोंं के निर्माण के प्रारूप पर काम हुआ। जो कार्य अधूरे हैं उन्हें चुनाव के बाद पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही अनुसूचित वार्डों के लिए विकास के लिए सरकार की ओर से चार करोड़ 77 लाख रुपये का विशेष पैकेज काफी समय पहले जारी किया गया है।

पवन शर्मा, सचिव, कलायत नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed