फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Azad Hind Fauj's freedom fighter's wife merged into Panchatatva...

Kaithal News: आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी पंचतत्व में विलीन

Thu, 19 Dec 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 19 Dec 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Azad Hind Fauj's freedom fighter's wife merged into Panchatatva...
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्व. मनी राम गोयत की पत्नी फूला देवी का 95 वर्ष की आयु में बुधवार सुबह निधन हो गया। बुधवार दोपहर को स्व. फूला देवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव नरड़, जिला में किया। प्रशासन की तरफ से इस दुख की घड़ी में तहसीलदार शोक जताने पहुंचे। गांव नरड़ के साथ आसपास गांव के ग्रामीणों ने भी शहीद की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गौरतलब है कि स्वतंत्रता सेनानी स्व. मनी राम नेता सुभाष चंद्र बोस के साथ आजादी की लड़ाई के योद्धा रहे हैं। स्व. फूला देवी के पुत्र रमेश गोयत ने बताया कि गांव नरड़ के मनी राम ने आजाद हिंद फौज में शामिल होकर देश की आजादी में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनका जन्म 6 जून 1921 को हुआ। मात्र 20 वर्ष की आयु में, 10 जून 1941 को वे ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायक भाषण से प्रेरित होकर, उन्होंने 2 जुलाई 1943 को सिंगापुर में आजाद हिंद फौज की गांधी ब्रिगेड, 14वीं कंपनी में शामिल होकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मनी राम ने 13 हांगकांग सिंगापुर रॉयल इन्फैंट्री (नंबर 50733) में सेवा की और बाद में आजाद हिंद फौज में शामिल होने के कारण ब्रिटिश सेना द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिए गए। आजादी की लड़ाई के दौरान वे सिंगापुर और रंगून की जेलों में कैद रहे, जहां उन्हें भूखा-प्यासा रखा गया। जेल में अमानवीय व्यवहार, कठिन परिस्थितियों के कारण कई सैनिक बीमार हो गए, लेकिन मनी राम का देशप्रेम अडिग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश आजाद होने के बाद जब मनी राम घर लौटे, तो लंबे समय के अंतराल और कठिन संघर्ष के कारण उन्हें उनके परिजनों ने पहचानने में भी समय लिया। आजादी के बाद उन्होंने जॉइंट पंजाब पुलिस में सेवा की और 1966 में हरियाणा के गठन के बाद हरियाणा पुलिस में शामिल हुए। स्वतंत्रता सेनानी मनी राम को उनके योगदान के लिए 15 अगस्त 1972 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा स्वतंत्रता की 25वीं वर्षगांठ पर ताम्रपत्र और पेंशन देकर सम्मानित किया गया। 29 दिसंबर 1978 को उनका स्वर्गवास हो गया। शहीद की पत्नी फूला देवी के निधन पर उनका अंतिम संस्कार भी बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। स्व. फूला देवी के निधन पर कई स्वतंत्रता सेनानियों ने भी मौके पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed