फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness raised to protect against cyber crime

Kaithal News: साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

Wed, 04 Oct 2023 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Oct 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
Awareness raised to protect against cyber crime
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हरियाणा पुलिस की ओर से अक्तूबर माह को साइबर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी के तहत साइबर पुलिस थाना से

एएसआई रविंद्र कुमार, एएसआई राजीव कुमार व एचसी विनोद कुमार की टीम गांव क्योड़क पहुंची। वहां जागरूकता सेमिनार आयोजित कर ग्रामवासियों को साइबर अपराध और इससे बचाव के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।

टीम ने बताया कि जागरूक बनकर साइबर क्राइम से बच सकते हैं। एप्स और बैंकिंग सिस्टम में सेंधमारी कर साइबर अपराधी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति जैसे ही हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत देता है धोखाधड़ी की जानकारी के आधार पर जिस खाते में पैसा पहुंचा होगा, साइबर क्राइम डेस्क द्वारा उस खाते को फ्रिज कर दिया जाएगा। जिस खाते में आपका पैसा गया है उसका मालिक उसे निकाल नहीं पाएगा।
विज्ञापन


साथ ही आपके खाते से निकले गए पूरे रुपये उपभोक्ता के खाते में वापस आ जाएंगे। टीम ने लोगों को बताया कि फ्री गिफ्ट, लॉटरी लगना, बीमा पॉलिसी, वाउचर जीतने, लोन, क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, डीलरशिप व घर बैठे लाखों कमाएं जैसे कॉल से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर आपके साथ किसी भी प्रकार का साइबर अपराध हो जाता है या आप किसी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाते हैं तो बिना किसी देरी के जल्द से जल्द इसकी शिकायत हेल्पलाइन
नंबर 1930 व नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें।

बैंक, एटीएम की सुरक्षा के लिए दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में एसपी उपासना ने जिला के सभी बैंक प्रबंधकों से बैठक की। उन्होंने सभी शहरी व ग्रामीण बैंक प्रबंधकों को बैकों व एटीएम की सुदृढ़ सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में दिशा निर्देश दिए।

एसपी ने कहा कि सभी बैंक प्रबंधक अपने अपने बैंक व एटीएम में 24 घंटे सुरक्षा गार्ड को तैनात करें। एटीएम व बैंक में उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे लगाए जाएं। समुचित लाइट प्रबंधन के अतिरिक्त आधुनिकतम टेक्निकल सॉल्यूशन अपनाकर सुरक्षात्मक कदम उठाएं। बैंक प्रबंधक सभी सुरक्षा गार्डों को चेतावनी दें कि दिन के समय भी अगर बैंक के अंदर अथवा बाहर किसी संदिग्ध व्यक्ति की उपस्थिति हो तो तुंरत पुलिस को सूचित करें। सभी थाना प्रबंधकों को भी


एसपी ने आदेश दिए कि एटीएम चोरी

जैसी अधिकांश वारदातें रात में अंजाम दी जाती हैं।

इस दौरान वे अपने-अपने क्षेत्र के बैंकों व एटीएम को हर 10/15 मिनट के मध्य अवश्य चैक करें। आम जन को भी वे सजग करें कि इस प्रकार की किसी वारदात दौरान जानकारी मिलने पर वे सहयोग करते हुए नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को तुरंत सूचित करें। बैठक में बैंक प्रबंधकों ने एसपी को आश्वासन दिया कि वे इस प्रकार की किसी भी संभावित अप्रिय वारदात पर अंकुश लगाने के लिए समुचित प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed