फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness meeting held to make the voter list error-free.

Kaithal News: मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जागरूकता बैठक आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Awareness meeting held to make the voter list error-free.
महर्षि कश्यप धर्मशाला में आयोजित मतदाता जागरूकता बैठक में उपस्थित ट्रस्ट पदाधिकारी एवं सदस्य।
राजौंद। स्थानीय महर्षि कश्यप धर्मशाला के प्रांगण में महर्षि कश्यप जन कल्याण ट्रस्ट, राजौंद की ओर से समाज व राष्ट्र हित में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में ट्रस्ट के सचिव मास्टर राजकुमार कश्यप ने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए बताया कि मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी योग्य एवं पात्र नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे, तथा कोई भी अयोग्य अथवा अपात्र व्यक्ति सूची में दर्ज न हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में यह अभियान 15 जून, 2026 से प्रारंभ हो चुका है और सभी पात्र मतदाताओं को अपने गणना फार्म 14 जुलाई, 2026 तक अथवा उससे पहले संबंधित निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी को जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना फार्म उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए अपने, अपने परिवार और आसपास के लोगों के गणना फार्म सही, त्रुटिहीन एवं विधिवत भरवाकर इस प्रक्रिया में सहयोग करें। भरे हुए फार्म बीएलओ के माध्यम से या ऑनलाइन भी जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित सदस्यों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और इस प्रक्रिया में सक्रिय व सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करें। जब बीएलओ उनके घर आएं तो उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि महर्षि कश्यप जन कल्याण ट्रस्ट भविष्य में भी समाज व राष्ट्र हित में इसी प्रकार अपनी सकारात्मक भूमिका निभाता रहेगा।

इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक करनैल कश्यप, प्रधान रोहताश कश्यप, कैशियर मास्टर जोगिंदर कश्यप, ट्रस्टी विक्रम कश्यप, प्रदीप कश्यप, विजय कश्यप, हर्ष राज कश्यप, मन्नू कश्यप, बलविंदर कश्यप, वकील कश्यप, मिंटू कश्यप, सुभाष कश्यप, सागर कश्यप, गोपाल कश्यप, रामकुमार कश्यप, सिंदर कश्यप, अजय कश्यप सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

महर्षि कश्यप धर्मशाला में आयोजित मतदाता जागरूकता बैठक में उपस्थित ट्रस्ट पदाधिकारी एवं सदस्य।

महर्षि कश्यप धर्मशाला में आयोजित मतदाता जागरूकता बैठक में उपस्थित ट्रस्ट पदाधिकारी एवं सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed