फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awareness created to prevent cyber crimes

Kaithal News: साइबर अपराधों से बचाव के लिए किया जागरूक

Mon, 21 Apr 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 21 Apr 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Awareness created to prevent cyber crimes
कैथल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार जिला पुलिस की टीमों ने राजौंद के बस स्टैंड व महाराणा प्रताप चौक पर हेल्प डेस्क लगाकर लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान साइबर विशेषज्ञ ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी। फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में जानकारी दी और उनसे बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस टीमों की ओर से लोगों को बताया गया की वर्तमान समय में साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं। इन्हें रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि जिले में साइबर क्राइम थाना साइबर सेल और साइबर हेल्प डेस्क गठित है जो लगातार इस दिशा में काम रही है। इसके लिए बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है । इस दौरान उन्होंने साइबर क्राइम से संबंधित संचार साथी पोर्टल और टेफको पोर्टल के बारे में जानकारी दी। जिसमें अपना फोन नंबर इंटर करके यह पता लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा वर्तमान समय में सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप से ठगी हो रही है। उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति एवं साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed