फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Awadhesh of Kalayat looted hearts in Bahrain

Kaithal News: बहरीन में कलायत के अवधेश ने लूटा दिल

Sat, 27 May 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Awadhesh of Kalayat looted hearts in Bahrain
कलायत। बहरीन के भारतीय दूतावास में ख्वाबगाह (हाउस ऑफ ड्रीम्स) संस्था ने भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर वार्षिक कविता महोत्सव दिल से देश तक का आयोजन किया।
विज्ञापन


कविता महोत्सव में कलायत निवासी अवधेश राणा ने अपनी प्रस्तुति से पंडाल में बैठे सभी लोगों का दिल जीतते हुए तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।

अवधेश राणा ने बताया कि कार्यक्रम दिल से देश तक में खाड़ी देशों के 12 उत्कृष्ट भारतीय कवियों ने भाग लिया और हिंदी में अपनी मूल कविता का पाठ किया। उनकी कविता दिल का टुकड़ा है परदेस में, मां रोती है चेहरा छुपा खेस में, ने श्रोताओं के मन को छुआ। कार्यक्रम के समापन पर उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
विज्ञापन


अवधेश पिछले काफी समय से अबू धाबी में इंजीनियर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। कविता सत्र का संचालन ख्वाबगाह की संस्थापक अनुपम रमेश किंगेर ने किया। कार्य के मुख्यातिथि राजदूत पीयूष श्रीवास्तव और मोनिका श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed