फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Avoid intoxication, it destroys life

Kaithal News: नशे से बचो, कर देता है जीवन का नाश

Tue, 27 Jun 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 27 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Avoid intoxication, it destroys life
कैथल। जिलेभर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति जागरूकता दिवस मनाया। इस मौके पर विभिन्न विभागों व सामाजिक संस्थानों ने कार्यक्रम आयोजित किए। इनमें बताया गया कि हर तरह के नशे से बचो। यह जीवन का नाश कर देता है। कार्यक्रमों में नशे को जड़ से उखाड़ने की शपथ ली गई।
विज्ञापन


इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ जिला नागरिक अस्पताल में जागरूकता रैली निकाली। रैली को सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


जिला नोडल अधिकारी डॉ. नवराज सिंह ने बताया कि युवा राष्ट्र की ऊर्जा होते हैं। युवाओं की शक्ति का देश के विकास में योगदान है। यह अति आवश्यक है कि नशा मुक्त अभियान में सर्वाधिक संख्या में जुड़ें। इस अवसर पर पर पीएमओ डॉ. सचिन मांडले, डॉ. मीनाक्षी गोयल, डॉ. राजीव मितल, डॉ. डीसी ठुकराल, डॉ. आरडी चावला, रामफल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी कॉलेज में विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव

कैथल। आईजी कॉलेज में नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ समारोह आयोजित किया। इसमें कॉलेज के 30 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्राचार्य डॉ. आरती गर्ग ने नशे के दुष्प्रभाव बताए और नशे से बचने के लिए उपाय बताए। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान रामबहादुर खुरानियां ने कहा कि नशा केवल ड्रग्स का ही नहीं, बल्कि मोबाइल व अन्य तरीकों से भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा व अन्य सकारात्मक पहलुओं का नशा करना चाहिए। इस अवसर पर श्वेता तंवर, रेड रिबन सेल की इंचार्ज प्रियंका बिंदलिश. रीतू गुप्ता मौजूद रहीं।

विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को किया जागरूक

कैथल। राजकीय महाविद्यालय लदाना चक्कू में नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान सत्यवान डांगरा ने बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत गांव में रैली निकाली गई व पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थियों ने गांव वालों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य राजेश कुमार सैनी, वेद प्रकाश क्लर्क, नरेन्द्र चौधन, पूनम कश्यप, महेन्द्र, बंटी, विजय आदि मौजूद रहे।

स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है नशा

पूंडरी। आईटीआई पूंडरी में नशा मुक्ति को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। न्यूरोसाइंस कोच प्रेम धीमान ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष में रोजाना हजारों मौत नशे के कारण ही होती हैं। अधिकतर लड़ाई-झगड़े नशे के कारण होते हैं। नशा स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है। यदि हम अपने देश को ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं तो मिलकर भारत को नशामुक्त करना होगा।

नशा जीवन को कर देता है नष्ट : एसडीएम
गुहला-चीका। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी एवं नेकी का घर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नशा मुक्ति शिविर व रक्तदान शिविर लगाया। शुभारंभ एसडीएम ज्योति मित्तल ने किया। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समूल जीवन को नष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि हम रक्तदान करके भी किसी की अनमोल जिंदगी बचा सकते है। नशे से पीड़ित लोगों को नशा छुड़वा कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जाए। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने कहा कि कोकीन, चरस, अफीम लोगो में उत्तेजना बढ़ाने का काम करती है, जिससे अपराध को बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर पवन कुमार, सनी कालड़ा, सागर भारद्वाज, गुरदीप याबा, गुरदेव जोशन, नीलम व अमतेंद्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed