{"_id":"62928bf075e0e91d28171e24","slug":"attendance-is-being-filled-in-the-court-of-masters-for-tickets-kaithal-news-knl1097288169","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट के लिए आकाओं के दरबार में भर रहे हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट के लिए आकाओं के दरबार में भर रहे हाजिरी
विज्ञापन
10-कैथल। नगर परिषद भवन।
- फोटो : Kaithal
कैथल। नगर परिषद के चेयरमैन व पार्षद पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए शहर में सरगर्मियां तेज हैं। न केवल चेयरमैन पद के लिए बल्कि पार्षद के चुनाव के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के दावेदार टिकट के लिए अपने आकाओं के दरबार में हाजिरी भर रहे हैं। जल्द टिकट की भी घोषणा हो जाएगी। जिसके बाद चुनावी पारा भी चढ़ने लगेगा।
भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इनेलो द्वारा जहां चेयरमैन पद के लिए माथापच्ची की जा रही है, वहीं शहर के 31 वार्डों के लिए अपने खेमे के 31 उम्मीदवारों की सूची तैयार करने पर भी काम जारी है। पार्षद का चुनाव किसी भी पार्टी ने अभी तक चुनाव चिन्ह पर लड़ने जैसी घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पार्षद पद के लिए भी कई बड़ी राजनीतिक पार्टियां अघोषित रूप से अपने-अपने उम्मीदवार उतारेंगी। उन्हीं का कार्यकर्ताओं को समर्थन करने के लिए कहा जाएगा। विधायक लीला राम के आवास पर सुबह शाम इस समय पार्षद पद के संभावित उम्मीदवार समर्थन के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं कई अन्य भाजपा नेताओं के यहां भी दावेदार खूब चक्कर लगा रहे हैं।
कांग्रेस में रणदीप सुरजेवाला खेमा जहां चेयरपर्सन पद के लिए माथापच्ची में जुटा है। वहीं सभी 31 वार्डों में कांग्रेस की ओर से पार्षदों की सूची तैयार की जा रही है। कांग्रेस के भी एक-एक वार्ड में कई-कई इच्छुक उम्मीदवार हैं। इनमें से किसी एक के पक्ष में इशारा सुरजेवाला आवास की ओर से ही होगा। यही कारण है कि कांग्रेस से भी उम्मीदवार सुरजेवाला का आशीर्वाद हासिल करने के लिए खूब प्रयास कर रहे हैं। इसी प्रकार से गुहला-चीका व राजौंद में भी भाजपा व जजपा नेताओं के यहां दावेदारों के खूब के चक्कर लग रहे हैं।
विज्ञापन
आज हो सकता है भाजपा व कांग्रेस के चेयरमैन पद के उम्मीदवार के नाम पर फैसला
रविवार को जहां हिसार में होने वाली भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद सीएम मनोहर लाल या प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बैठक गतिविधियों की जानकारी सार्वजनिक कर सकते हैं। इसी दौरान प्रदेश भर में नगर परिषद व नगर पालिकाओं के चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के नाम पर भी मोहर लग सकती है। वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी रविवार को कैथल पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे भी रविवार को संभावित उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मोहर लगा सकते हैं।