{"_id":"660c6ba300cd812b6d09d436","slug":"attack-with-weapons-case-against-five-kaithal-news-c-18-1-knl1004-360235-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हथियारों से हमला, पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हथियारों से हमला, पांच पर केस
Wed, 03 Apr 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ढांड में पांच आरोपियों ने एक परिवार के सदस्यों पर रंजिश में जेली, गंडासी, पिस्तौल व लाठी से हमला किया। एक आरोपी ने देसी पिस्तौल से दो फायर किए, जिसके छर्रे परिवार के तीन सदस्यों को लगे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
ढांड निवासी अमन ने पुलिस को शिकायत दी कि वे दो भाई हैं। करीब 7/8 महीने पहले गली में घर के पास बैठने को लेकर पड़ोसी सतीश के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। सतीश उसी बात को लेकर उससे रंजीश रखे हुए था। एक अप्रैल को सुबह करीब छह बजे वह रेलवे लाइन पर जा रहा था। रेलवे लाइन के पास सतीश खड़ा था जिसके हाथ में जेली थी। जब वह सतीश के पास पहुंचा तो सतीश ने अपने हाथ में पकड़ी जेली उसकी टांग पर मारी। वह उससे बचकर उसी समय भाग गया और अपने ताऊ कृष्ण के घर में घुस गया।
आवाज देने पर उसके ताऊ का लड़का रजत उठ गया। उसी समय उसके पीछे आरोपी सतीश, गुरमीत, गुलजार, सेठी व महाबीर हाथों में जेली, गंडासी व लाठी लेकर वहां आ गए। आरोपियों ने उस पर, रजत पर व अन्य सदस्यों पर हमला कर चोटें मारी। अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। उसके बाद सतीश अपने घर से दौड़कर देसी पिस्तौल लेकर आया और आते ही जान से मारने की नीयत से उनकी तरफ दो फायर किए। पिस्तौल के छर्रे उसके दादा रघुबीर के पैर में व करनैल और बलवान के टांगों पर लगे।
विज्ञापन
शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी अपने हथियार सहित मौके से भाग गया। जाते हुए आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।