फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ATM, AC fail, guard, kaithal

एटीएम में नहीं चलते एसी, ना ही सुरक्षा गार्ड

Mon, 29 Aug 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 29 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
ATM, AC fail, guard, kaithal
शहर में बैंकों के निकट स्थित एटीएम भी बदहाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बदहाल एटीएम व्यवस्था के कारण उपभोक्ता हर रोज परेशान हो रहे हैं। लेकिन बैंक प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। छुट्टी के दिन तो परेशानी और भी बढ़ जाती है। कई बैंक ऐसे हैं, जहां एटीएम भी बैंक शाखा के निकट ही मौजूद है। छुट्टी के दिन इस एटीएम का भी बैंक के साथ शटर डाउन रहता है। वहीं शहर में स्थित एटीएम में अधिकतर एयर कंडीशन बंद मिले। वहीं अनेकों ऐसे एटीएम थे, जहां गार्ड नहीं हैं। अमर उजाला द्वारा बैंकों की छुट्टी के दिन शनिवार को लिए गए जायजे में यह खुलासा हुआ कि अभी भी शहर के अधिकतर एटीएम बिना सुरक्षा गार्ड के हैं।
विज्ञापन

शहर में स्थित एटीएम के एसी और गार्ड की स्थिति कुछ यूं मिलीं।

एटीएम की लोकेशन    एसी    गार्ड    लोकल हेल्प नंबर
1. करनाल रोड एसबीआई के निकट एक्सिस एटीएम    नहीं    नहीं    नहीं
2. बाल भवन परिसर में स्थित पीएनबी बैंक    नहीं    हां    नहीं
3. एसबीआई, लघु सचिवालय    एक खराब    हां    हां
4. एसबीआई बस अड्डा परिसर-एटीएम के बाहर कोई बोर्ड नहीं     ठीक    हां    नहीं
5. इंडसल्ड बैंक बस अड्डा परिसर    एक खराब    हां    नहीं
(इस एटीएम पर आवारा किस्म के लड़के हर रोज उपद्रव करते हैं, गार्ड के पास बैठने तक को कुर्सी नहीं)
6. आईसीआईसीआई, बैंक के निकट स्थित एटीएम    एसी खराब    नहीं    नहीं
7. सेंट्रल बैंक, ढांड रोड एटीएम    एसी खराब      नहीं    नहीं दरवाजा भी खराब
8. स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर    शटर डाउन
9. सिंडिकेट बैंक     शटर डाउन
10. आईडीबीआई, ढांड रोड    एसी बंद    हां    नहीं
11. बैंक ऑफ इंडिया ढांड रोड    एसी बंद     हां    नहीं
कैमरे की बैक-अप की सुविधा नहीं, बिजली जाने पर एटीएम मशीन भी बंद हो गई, केनरा बैंक के कर्मचारी के पैसे भी फंस गए
12. यश बैंक एटीएम    एसी बंद    हां    नहीं
13. एक्सिस बैंक, अंबाला रोड    ठीक    नहीं    नहीं
14. पीएनबी अंबाला रोड    एसी बंद    नहीं    नहीं
15. कारपोरेशन बैंक अंबाला रोड    एसी बंद    नहीं    यहां पुलिस के पुराने नंबर
16. इलाहाबाद बैंक अंबाला रोड    एसी बंद    नहीं    नहीं
17. बैंक ऑफ बड़ौदा, पार्क रोड़    एसी बंद    हां    नहीं
18. एसबीआई, गीता भवन    ठीक                
19. एसबीआई, करनाल रोड    ठीक    हा    मैनेजर नंबर
20. कारपोरेशन बैंक, गीता भवन    एसी बंद    नहीं    नहीं
21. एचडीएफसी, गीता भवन    हां    नहीं    नहीं
22. एसबीआई, सामने कन्या स्कूल    एसी बंद    नहीं    ----
23. एक्सिस बैंक, निकट निरवानिया बिल्डिंग    ठीक    हां    नहीं
24. बैंक ऑफ इंडिया, नीचे आरओबी    ठीक    हां    नहीं
25. पीएनबी, करनाल रोड, सामने आईजी कॉलेज    ठीक    नहीं    नहीं

मैं यहां पैसे निकलवाने के लिए आया था, लेकिन एटीएम में पैसे ही नहीं हैं। परेशानी होती है। दूसरे एटीएम में जाना पड़ेगा। न जाने कब बैंक अधिकारी इन समस्याओं की ओर ध्यान देंगे।
विज्ञापन

रामफल सिंह

कहने को तो बैंक 24 घंटे सर्विस देने का दावा करते हैं। लेकिन एटीएम को लेकर स्थिति
बिल्कुल विपरीत रहती है। ऐसे में कम से कम 24 घंटे सेवा देेने के दावे नहीं किए जाने चाहिए।
सचिन धमीजा

किसी एटीएम में पैसे नहीं हैं। कोई बिजली के कारण नहीं चल रहा। कहीं गार्ड नहीं। एटीएम व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। इस ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। उपभोक्ताओं के खातों से लगातार पैसे कटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा

एटीएम में पैसे ना हों तो उससे आगे के एटीएम में जाना पड़ता है। जिस बैंक में खाता होता है, उससे दूसरे एटीएम से पैसे निकलवाएं तो पैसे कटते हैं। क्या यह व्यवस्था जानबूझ कर की गई है। जांच की जानी चाहिए कि एटीएम में पैसा कब नहीं होता तो दूसरे एटीएम के चलते लोगों को कितना नुकसान उठाना पड़ता है।

तनुज कुमार गुप्ता।

बैंक व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन की जरूरत है। इस संबंध में पीएम को पत्र लिखा जाएगा। मैं खुद इस बारे में जानकारी जुटा रहा हूं। लोगों को बिना वजह चक्कर काटने पड़ते हैं। एटीएम में कार्यरत गार्ड का शोषण किया जा रहा है। ये ऐसे मुद्दे हैं, जिनकी ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
सीए सतीश सिंघल, समाज सेवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed