फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Assurance received to transfer the case to AVT

Kaithal News: एवीटी को केस ट्रांसफर करने का मिला आश्वासन

Tue, 22 Apr 2025 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 22 Apr 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Assurance received to transfer the case to AVT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दुकानों की चोरी का सुराग न लगने से पीड़ित दुकानदारों ने कलायत पुलिस के प्रति नाराजगी प्रकट की। इस मामले में तीन दुकानदार भीमसेन, भूपेंद्र पाल व नंदलाल ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले को रखा। दुकानदारों के मुताबिक, केस को एंटी व्हीक्ल थैफ्ट नामक स्पेशल विंग को ट्रांसफर करने का आश्वासन मिला है।

घटा से नाराज दुकानदारों का कहना था कि 15 अप्रैल की रात्रि में चोरों ने उनकी दुकानों के पीछे से सीढ़ी लगाकर दुकानों की छत से दुकानों में घुसे। चोरों ने तीनों ही दुकानों में लगभग सात लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। उनका कहना था कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कलायत पुलिस ने
विज्ञापन


इस मामले में अभी तक कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि वे लोग अपने स्तर पर सीसी टीवी की फुटेज तक पुलिस को दे चुके हैं पर पुलिस न तो चोरों का कोई सुराग लगा पाई और न ही चुराया गया सामान व नकदी बरामद कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एसपी से मांग की है कि इस मामले में संज्ञान लेते हुए कलायत पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए जाएं। भूपेंद्र पाल ने बताया की उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए अधीक्षक ने केस को एंटी व्हीक्ल थैफ्ट नामक स्पेशल विंग को ट्रांसफर करने का आश्वासन दिया। यह भी आश्वासन दिया की स्पेशल विंग केस को बहुत जल्द सुलझा लेगी और चोरों को अपनी गिरफ्त में लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed