{"_id":"68a2577df6774d1b92071914","slug":"asian-kabaddi-federation-president-gulab-saini-honored-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136410-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष गुलाब सैनी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष गुलाब सैनी सम्मानित
Mon, 18 Aug 2025 03:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 18 Aug 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सैनी यूथ फेडरेशन एसोसिएशन की ओर से रविवार को शहर के अमरगढ़ गामड़ी स्थित सैनी धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एशियन कबड्डी फेडरेशन के अध्यक्ष गुलाब सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान सैनी समाज का गौरव बढ़ाने वाले युवाओं, खिलाडि़यों, उद्योग जगत से जुड़े व विदेश में समाज का नाम रोशन करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिशनगढ़ गामड़ी के अमरीक सैनी को फैडरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया।
मंच संचालन फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सैनी व प्रदेश महासचिव कार्तिक सैनी ने किया। इस अवसर पर फेडरेशन, गुलाब सैनी, बहादुर सैनी व समाज के लोगों की तरफ से कोरिया में आयोजित हुई एशियन कुराश सीनियर चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि दी गई। समाजसेवी बहादुर सैनी ने कार्यक्रम में पहुंचने वाले मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों काे शॉल व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने समाज के लोगों, युवाओं व खिलाड़ियों का आह्वान किया वे नशे को छोड़कर शिक्षा व खेलों की तरफ ध्यान दें। क्योंकि नशे की लत ऐसी है कि जिसमें स्वयं का जीवन तो बर्बाद होता ही है, इससे आपका परिवार भी प्रभावित होता है। उन्होंने समाज के लोगों को एक-दूसरे का साथ देकर आगे बढ़ने की अपील की और जो साथी आर्थिक रूप से कमजोर है, उनकी भी मदद करने का आह्वान किया। इस दौरान खानपुर की बेटी और नेशनल हैंडबॉल खिलाड़ी श्वेता सैनी के परिवार को समाज के लोगों की तरफ से आर्थिक सहयोग दिया। श्वेता सैनी कुछ दिन पूर्व घर में कुकर फटने से घायल हो गईं थी और उनकी चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार चल रहा है। इस मौके पर कुरुक्षेत्र सैनी धर्मशाला के प्रधान गुरनाम सैनी, नायब सिंह पटाकमाजरा, राजकुमार सैनी, गायक कुलबीर सैनी, गायक बहादुर सैनी, कामेडियन दीपक सैनी दिल्ली, सन्नी सैनी पानीपत, कमल सैनी करनाल, प्रदीप सैनी पिहोवा, सुखबीर सैनी पिहोवा, चेयरपर्सन हेमलता सैनी सीवन, चेयरमैन बख्शी राम सैनी चरखी-दादरी, पार्षद अंजू सैनी रोहतक, नरेंद्रसिंह लाली, मोहित सैनी, पार्षद लीलू सैनी, पार्षद रामफल सैनी, पार्षद निरंजन सैनी आदि उपस्थित थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -