फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ashoka House first in Tongue of War competition

Kaithal News: टंग आॅफ वार प्रतियोगिता में अशोका हाउस प्रथम

Fri, 13 Dec 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 13 Dec 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Ashoka House first in Tongue of War competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। डीएवी स्कूल में वीरवार को वार्षिक खेल उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिनमें लेमन रेस, सॉफ्टी रेस, लॉग रेस, 100 मीटर रेस, रिले रेस, हर्डल रेस आदि शामिल रहे।

बच्चों ने अति उत्साह पूर्वक भाग लिया। टंग आफ वार प्रतियोगिता में अशोका हाउस और रिले रेस में टैगोर हाउस ने जीत हासिल की। हर्डल रेस में अभिजोत व मनीषा व सॉफ्टी रेस में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डीएवी स्कूल के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मीना मेहता ने की। कार्यक्रम में डॉ. विकास मल्होत्रा भी बच्चों के उत्साह बढ़ाने के लिए मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने बच्चों को खेलों में बढ़-चढकऱ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल भी आवश्यक हैं। सभी बच्चों को मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों को खेलों के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या ने शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्व को बताया। विजेता बच्चों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। इस मौके पर कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। स्कूल के खेल अध्यापक राम दर्शन के व सभी स्टाफ सदस्यों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed