फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ashish Kumar became Mr. Farewell and student Nirmal became Miss Farewell.

Kaithal News: आशीष कुमार मिस्टर फेयरवेल व छात्रा निर्मल बनी मिस फेयरवेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ashish Kumar became Mr. Farewell and student Nirmal became Miss Farewell.
जाट कालेज में रैंप वाक में भाग लेती छात्रएं। संस्थान
कैथल। जाट बी.एड. कॉलेज के धन्ना भक्त ऑडिटोरियम हॉल में विदाई पार्टी समारोह का आयोजन किया गया। सोसाइटी के प्रधान राजकुमार बैनिवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। द्वितीय वर्ष के छात्र एवं छात्राओं पर टाइटल बनाए गए, सभी छात्र-छात्राएं अपने-अपने टाइटल पर खूब झूमे। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, हरियाणवी डांस, पंजाबी डांस, गीत- गजल आदि के माध्यम से विदाई पार्टी समारोह को खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रस्तुति व वर्ष भर की शैक्षणिक गतिविधियों में अधिकतम भागीदारी करने वाले द्वितीय वर्ष के छात्र आशीष कुमार को मिस्टर फेयरवेल व द्वितीय वर्ष की छात्रा निर्मल को मिस फेयरवेल चुना गया। मुख्य अतिथि द्वारा इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राजकुमार बैनिवाल ने विदा ले रहे बी.एड. द्वितीय वर्ष के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व कहा कि आप भविष्य में शिक्षक बनने जा रहे हैं। शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है, अतः समाज के प्रति आपकी जिम्मेदारी दोहरी बन जाती है। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह ढिल्लों ने भी छात्रों को कहां कि यह शिक्षण संस्थान आज भी आपका है और भविष्य में भी आपका रहेगा। वर्तमान में शिक्षक के ऊपर अच्छा परीक्षा परिणाम लाने का बोझ ज्यादा होता है। इस दिशा में कार्य करते हुए शिक्षक बच्चों को अच्छे अंक तो दिला देते हैं लेकिन छात्रों में इतने संस्कार नहीं भर पाते जितने होने चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारों का होना भी बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में उप प्रधान बलजिंदर सिंह बनवाला, एडवोकेट रश्मि ढुल, कोषाध्यक्ष बलकार नैन, डॉ. सत्यवान माजरा, महावीर राविश, दलवीर कैरो, महावीर कुंडू, विक्रम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed