फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Ashish, a young boxer from Kultaran village, is showing his punching power.

Kaithal News: कुलतारण गांव के युवा बॉक्सर आशीष दिखा रहे मुक्के का दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ashish, a young boxer from Kultaran village, is showing his punching power.
आशीष ढांडा
कैथल। कुलतारण गांव के युवा बॉक्सर आशीष ढांडा ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर खेल जगत में खास पहचान बनाई है। साधारण किसान परिवार से संबंध रखने वाले आशीष ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि से गांव और आसपास के क्षेत्र में गर्व करते हैं। आशीष ढांडा के पिता राजेश खेती करते हैं। किसान परिवार से होने के बावजूद उन्होंने अपने बेटे के खेल के सपने को पूरा समर्थन दिया। सीमित संसाधनों के बीच भी परिवार ने प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए हर संभव सहयोग किया। आशीष ने भी अपने माता-पिता के विश्वास को कायम रखते हुए दिन-रात मेहनत की और मुकाम हासिल किया। आशीष वर्ष 2015 में बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। उस समय उनकी उम्र मात्र 10 वर्ष थी। बचपन से ही खेलों में रुचि रखने वाले आशीष ने लगातार अभ्यास से अपनी प्रतिभा को निखारा। वर्तमान में 21 वर्ष के हैं और प्रतिदिन लगभग आठ घंटे कठिन अभ्यास करता है। सुबह और शाम छोटू इंडोर स्टेडियम में नियमित अभ्यास के जरिए अपनी फिटनेस, फुर्ती और तकनीक पर विशेष ध्यान देता हैं। कोच अमरजीत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहा है, जिनका कहना है कि आशीष में आगे बढ़ने की जबरदस्त क्षमता है। अंडर-22 टूर्नामेंट में हिस्सा लिया जो पुणे महाराष्ट्र में आयोजित हुआ। इस प्रतियोगिता में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शिक्षा के क्षेत्र में भी आशीष ने संतुलन बनाए रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed