फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   As soon as the sun comes out, the temperature will increase further due to intense heat.

Kaithal News: धूप निकलते ही तेज गर्मी अभी और बढ़ेगा तापमान

Sun, 15 Mar 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 15 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
As soon as the sun comes out, the temperature will increase further due to intense heat.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में मार्च के मध्य में ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार को सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए रहे, लेकिन धूप निकलते तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलती रहीं।

मौसम विशेषज्ञ रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि सुबह के समय न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी लगातार बढ़ रही है और लोगों को अब पंखे चलाने की जरूरत महसूस होने लगी है। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कुछ कम दिखाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस समय पश्चिमी विक्षोभ की कमी और आसमान साफ रहने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च में आमतौर पर औसत अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहता है, लेकिन इस बार गर्मी का असर इससे अधिक देखा जा रहा है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग गन्ने का जूस, नींबू पानी और अन्य ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ तो दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़कर 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। बढ़ती गर्मी के साथ लोगों ने अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed