फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arvind's body came from America

Kaithal News: अमेरिका से आया अरविंद का शव

Sat, 30 Sep 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 30 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Arvind's body came from America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी, कैथल। हत्या के 22 दिन बाद टयोंठा निवासी युवक अरविंद का शव 22 दिनों के बाद अमेरिका से उनके पैतृक गांव टयोंठा पहुंचा। अरविंद एक गरीब परिवार से संबंध रखता था और डोंकी के रास्ते अपनी एक एकड़ ज़मीन बेचकर अपने व अपने परिवार के सपनों को संजोने की सोच थी।

नौ सितंबर का दिन परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ बनकर टूटा था। परिवार इतना सक्षम नहीं था कि अरविंद के शव को भारत लाने का ख़र्च वहन कर सके। अरविंद की बहनों व मां बाप के विलाप को देखते हुए ग्रामीणों व विदेशों में बैठे गांव के अन्य युवाओं ने अरविंद के शव को टयोंठा मे भेजने की ठानी।
विज्ञापन


अरविंद के शव को भारत लाने में रणबीर सिंह लोहान की भी अहम भूमिका रही। शव को लाने में लगभग 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। शव गांव में पहुंचने के बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब अरविंद का पूरे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अरविंद की बहन और माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल था जहां ग्रामीणों में अरविंद की अंतिम दर्शन कर कुछ हद तक संतुष्टि थी। वहीं, सरकार की ओर से किसी प्रकार का सहयोग न करने का दुख भी था।

हालांकि सांसद उनके परिजनों से मिलने भी आई और शव लाने में मदद का आश्वासन भी दिया था।

यह था पूरा माला ः पूंडरी के टयोंठा गांव के 22 वर्षीय युवक अरविंद की हत्या अमेरिका में शहर कैलोफॉर्निया में बदमाशों में कर दी थी। यह युवक एक स्टोर में कार्यरत था। अरविंद साढ़े पांच महीने पहले ही डोंकी के रास्ते अमेरिका गया था। अमेरिका में पहुंचने के पांच महीने के बाद ही उसे मौत मिली।


युवक के पिता के पास एक एकड़ जमीन थी और पिता ईट-भट्ठा पर ट्रैक्टर चलाते हैं। अरविंद के पिता ने एक एकड़ जमीन बेच कर ही उसे डोंकी के रास्ते अमेरिका पहुंचाया था। अभी कैलिफोर्निया में स्टोर पर लगे एक महीना भी नहीं हुआ था। इसके बाद लूट के इरादे से पहुंचे बदमाशों ने अरविंद को गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed