फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arun won gold medal in Para Championship

अरुण ने पैरा चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Arun won gold medal in Para Championship
मध्यवर्गीय परिवार से पैरा एथलेटिक खिलाड़ी अरुण कुमार गौतम काफी लंबे समय से कर रहे कड़ी मेहनत से जीत हासिल करके अपने माता-पिता व अपने गांव सीवन का नाम रोशन कर रहा है। करीब 4 साल पहले ही अरुण ने लंबी कूद लगाना शुरू किया था और 4 साल की मेहनत के बाद ही अरुण राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बन गया और उसने इतने कम समय में भी कई पदक जीते हैं। हाल ही में अरुण ने कर्नाटक बेंगलुरु में हुई नेशनल पैरा चैंपियनशिप में जीत हासिल करते हुए गोल्ड मेडल भी जीता है। अरुण ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने कोच सूरज जैलदार व उनके परिवार को दिया है। क्योंकि वह उनकी प्रेरणा से काफी लंबे समय से अभ्यास कर रहा है। अरुण ने बताया कि वह वर्ष 2018 में फरीदाबाद में, वर्ष 2019 में भी फरीदाबाद और वर्ष 2021 में भी गुरुग्राम में आयोजित हुई राज्य स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुका है। उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं को खेलकूद की ओर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि आज का युवा वर्ग खेलकूद को छोड़कर नशों की ओर भाग रहा है। नशे से ना शरीर का नाश होता है बल्कि कईं घर भी बर्बाद हो चुके है हमें अपने शरीर की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ साथ हमें खेलों में भी भाग लेना चाहिए जिससे बच्चों की प्रतिभा में निखार आता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed