{"_id":"68696d6db9c2e498750dd703","slug":"arun-alias-romis-last-rites-were-performed-in-america-kaithal-news-c-18-1-knl1004-685313-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अरुण उर्फ रोमी का अमेरिका में किया गया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अरुण उर्फ रोमी का अमेरिका में किया गया अंतिम संस्कार
Sat, 05 Jul 2025 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अमेरिका में हुए दो युवकों की सड़क हादसे में मौत के बाद सिरसल निवासी मृतक अरुण उर्फ रोमी का अमेरिका के नॉर्थ सैकरामेंटो फ्यूनरल होम कैलिफोर्निया में ही अंतिम संस्कार किया गया जबकि करनाल के विशाल के शव का संस्कार करवाने के लिए फैसला नहीं आया है।
इन दोनों युवकों की गत 21 जून को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना वाले दिन वे दोनों अपनी जगुआर कार से घूमने जा रहे थे। कार की रफ्तार तेज थी, जो अचानक बेकाबू होकर पलट गई। फिर पलटी खाते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार ने आग पकड़ ली और उसी में दोनों युवक जिंदा जल गए थे।
विशाल के परिजन अमेरिका गए ः विशाल के परिवारजन अमेरिका गए हुए है। कुछ कागजी कार्रवाई में देरी के चलते विशाल के अंतिम संस्कार पर फैसला नहीं हो पाया है। विशाल कोयर जिला करनाल का रहने वाला था।