फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Artificial organs will be made in Narayan Seva Kendra, livelihood will be provided

Kaithal News: नारायण सेवा केंद्र में बनेंगे कृत्रिम अंग, मिलेगी आजीविका

Sat, 07 Oct 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 07 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Artificial organs will be made in Narayan Seva Kendra, livelihood will be provided
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नारायण सेवा संस्थान उदयपुर की शाखा कैथल के सदस्यों ने ‘अमर उजाला’ की ओर से आयोजित संवाद कार्यक्रम में विचार रखे। बताया कि नारायण सेवा संस्था शाखा कैथल ने अब तक करीब पांच लाख लोगों का जीवन आसान बनाया है। यहां बन रहे नारायण सेवा केंद्र में दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग तैयार किए जाएंगे और स्किल सेंटर में जरूरतमंदों को आजीविका कमाने के योग्य बनाया जाएगा।

संयोजक डॉ. विवेक गर्ग ने बताया कि वर्ष 1985 से संस्था कार्य कर रही है। वहीं कैथल में नारायण सेवा संस्था की शाखा आठ वर्ष से कार्य कर रही है। संस्था की ओर से अब तक लगभग साढ़े चार लाख दिव्यांग बच्चे जो पोलियोग्रस्त थे, उनका ऑपरेशन संस्था करवा चुकी है और 40 हजार दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग लगा उन्हें चलने-फिरने योग्य व काम करने के योग्य बनाया है।
विज्ञापन


संस्था के सदस्य दुर्गा प्रसाद ने कहा कि 2015 से 11 शिविर कैथल में लगाए गए हैं। लगभग 650 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और कैलिपर उपलब्ध करवाए गए।

संस्था के सदस्य ईश्वर गोयल ने कहा कि संस्थान की ओर से समय-समय पर जरूरतमंद लोगों को व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल और कान की मशीनें भी ये संस्थान निशुल्क उपलब्ध करवाती है। पांच सालों से गर्ग मनोरोग अस्पताल में फिजियोथैरेपी सेंटर भी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था के सदस्य राजेश गुप्ता ने कहा कि दिल में छेद होने पर तीन बच्चों को उदयपुर भेजकर सर्जरी करवाई गई। संस्था के सदस्य मास्टर शेर सिंह ने कहा कि कैथल शहर में नारायण सेवा केंद्र बनाने के लिए डॉ. दया गुप्ता ने 550 गज निशुल्क दान दी है। संस्था के सदस्य प्रवीण जिंदल ने कहा कि यहां दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग और कैलिपर निशुल्क देने के लिए कार्यशाला बनाई जाएगी।

संस्था के सदस्य ऋषि गोयल ने कहा कि सेंटर में आधुनिक फिजियोथैरेपी सेंटर बनाया जाएगा। डॉ. अनिल जिंदल ने कहा कि शाखा कैथल डॉ. विवेक गर्ग के नेतृत्व में और संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से बहुत ही अच्छा काम कर रही है। सेंटर में स्किल विकास के कोर्स भी करवाए जाएंगे। जैसे कंप्यूटर सेंटर, मोबाइल सेंटर, सिलाई सेंटर ताकि जरूरतमंद बच्चे और दिव्यांग इसमें जाकर निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर कौशल सीख सकेंगे। इससे वे अपने परिवार का गुजारा आसानी से कर पाएंगे।

नारायण सेवा संस्थान उदयपुर सेे हितेश दवे ने कहा कि से सवा साल में संस्था की ओर से बनाए जा रहे मानव सेवा मंदिर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा, जिसका लोगों को अधिक से अधिक लाभ होगा।


संस्था के सदस्य सोनू बंसल ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान शाखा कैथल में 46 सदस्य है। जो हर कार्य में हिस्सा लेते हैं। संस्था के सदस्य अशोक मंगला, मनोज गर्ग ने कहा कि संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है। सोमनाथ ने कहा कि नारायण सेवा संस्था उदयपुर शाखा कैथल द्वारा बहुत ही नेक और अच्छा कार्य किया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों को हर प्रकार से सहायता की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed