{"_id":"677987c80eb0ed9a94057ba4","slug":"artificial-limbs-given-to-disabled-people-in-robotics-leg-replacement-camp-kaithal-news-c-18-1-knl1004-553833-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रोबोटिक्स लेग रिप्लेसमेंट शिविर में दिव्यांगों को दिए कृत्रिम अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रोबोटिक्स लेग रिप्लेसमेंट शिविर में दिव्यांगों को दिए कृत्रिम अंग
Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जाखौली अड्डा स्थित अग्रसेन धर्मशाला में शनिवार को कैथल इलाइट राउंड टेबल व लाला लेखराज मिगलानी और सर्व शक्ति धमार्थ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रोबोटिक्स लेग रिप्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
इस मौके पर गुरुग्राम से पहुंची डॉक्टर सुधा गुप्ता व सुहानी श्रीवास्तव ने जिलेभर से आए छह दिव्यांग लोगों को यह कृत्रिम अंग का माप लेकर उन्हें कृत्रिम अंग सौंपे। इस मौके पर राउंड टेबल क्लब के प्रधान मोहित सिक्का व उप प्रधान सुमित गर्ग ने दो संस्थाओं के सहयोग से यह शिविर आयोजित किया गया है। बताया कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग लोगों का सहारा बनना है, क्योंकि इन कृत्रिम अंग के माध्यम से दिव्यांग लोगों को मजबूती मिलती है। वह ऐसे शिविरों का आयोजन भविष्य में लगातार करते रहेंगे।
इस मौके पर गौतम मिगलानी, वरुण मिगलानी, कर्ण कालरा, हिमांशु मेहता, हन्नी वालिया, डॉ. राधे कृष्ण, राकेश जैन आदि सदस्य मौजूद रहे।