फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Arrival of fine paddy increases in grain markets

Kaithal News: अनाज मंडियों में बारीक धान की आवक तेज

Thu, 24 Oct 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 24 Oct 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Arrival of fine paddy increases in grain markets
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अब जिलेभर की अनाज मंडियों में बारीक धान की आवक भी तेज होने लगी है। जबकि पीआर किस्म के धान की आवक कम होने लगी है। बारीक धान के भाव पिछले साल की अपेक्षा इस बार कम हैं। बुधवार को भी 100 रुपये तक भाव कम मिले।

मुच्छल के भाव 3200 रुपये प्रति क्विंटल रहे, जबकि एक दिन पहले 3300 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव थे। 1718 के भाव 3100 रुपये प्रति क्विंटल, हाथ की कटाई वाले धान के भाव 3550 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं। वहीं 1509 धान के भाव 2825 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि इस बार के सीजन में किसानों को भाव कम मिले हैं। पिछले साल बारीक धान के भाव चार हजार रुपये प्रति क्विंटल से ज्यादा थे, लेकिन इस बार 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक ही भाव मिल रहे हैं। इससे किसानों को 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक नुकसान हो रहा है। इस बार वर्षा के कारण उत्पादन भी धान का कम हुआ है। किसानों ने बताया कि 25 अक्तूबर से गेहूं बिजाई का कार्य शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नवंबर तक मंडियों में 1121 व बासमती धान की आवक भी शुरू हो जाएगी। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि गत दिवस तक जिले की मंडियों में खरीद एजेंसियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सात लाख 39 हजार 547 मीट्रिक टन (एमटी) धान की खरीद की जा चुकी है।

कुल आवक में से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने तीन लाख 92 हजार 761 एमटी, हैफेड ने एक लाख 77 हजार 803 एमटी तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने एक लाख 68 हजार 28 एमटी खरीदी गई है। इसके साथ ही छह लाख दो हजार 124 एमटी धान का उठान भी किया जा चुका है।

डीसी ने बताया कि 22 अक्तूबर तक अरनोली मंडी में 9700 एमटी, बाबा लदाना मंडी में 4075 एमटी, भागल मंडी में 3759 एमटी, ढांड 1 लाख 11 हजार 801 एमटी, गुहला चीका में 2 लाख 77 हजार 691 एमटी, पुरानी अनाज मंडी कैथल में 9 हजार 850, नई अनाज


मंडी कैथल में 77 हजार 987 एमटी खरीद हुई है।

अतिरिक्त नई अनाज मंडी में 77 हजार 226 एमटी, कलायत मंडी में 11 हजार 258 एमटी, कौल में 10 हजार 153 एमटी, पाई मंडी में 11 हजार 377 एमटी, पूंडरी में 67 हजार 91 एमटी, राजौंद में 9 हजार 80 एमटी, रामथली में 32 हजार 923 एमटी, सीवन मंडी में 25 हजार 576 एमटी धान की खरीद दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed