फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   arrested

पुलिस द्वारा अब तक 21 पुरुषों व 12 महिलाओं को किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
arrested
नगर के सैंसी मोहल्ला में गत दिनों दो गुटों में हुई लड़ाई के मामले में पुलिस प्रशासन द्वारा जहां दर्जनों महिलाओं व पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया हुआ है वहीं अब आरोपियों की धरपकड़ का कार्य भी लगातार जारी है। बस्ती में पुलिस द्वारा रेड कर जहां नामांकित व झगड़े में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है वहीं आसपास के परिवार व दुकानदार सुख की चैन ले रहे है। झगड़े के बारे में जब थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि परिवारों के दो गुटों में हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। झगड़ा अधिक होता देख अतिरिक्त पुलिस बल मंगवा स्थिति को नियंत्रण में किया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों गुटों ने थाना में एक दूसरे के प्रति शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके चलते ही स्थानीय थाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि झगड़े के चलते ही दोनों पक्षों ने कलायत थाना में एक दूसरे के प्रति शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर ही दोनों पक्षों के करीब 50 लोगों, जिनमें महिलाएं भी शामिल है, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गत दिवस जहां 21 पुरुषों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है वहीं आज 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार की गई सभी महिलाओं को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ भी किया है मामला दर्ज :
थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि दो गुटों में हुए झगड़े पर काबू पाने के लिए पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि झगड़े के बीच एक पक्ष द्वारा प्रदर्शन कर माहौल खराब करने का कार्य किया था। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन में शामिल करीब 25 लोगों के खिलाफ मामला अलग से दर्ज किया गया है। जो लोग प्रदर्शन में शामिल रहे है उनकी भी धरपकड़ का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed