फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   arrest of killers

हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया पिहोवा चौक जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
arrest of killers
arrest of killers - फोटो : Kaithal
गांव कुतुबपुर में तालाब से मछली पकड़ने गए शिव कॉलोनी निवासी अनिल की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर परिजनों ने पिहोवा चौक पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपी ठेकेदारों व उनके साथियों को गिरफ्तार करने और लापता युवक बंटी को जल्द से जल्द ढूंढने की मांग की। पुलिस द्वारा जल्द कार्रवाई के आश्वासन पर लोगाें ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

गुस्साए परिजनों ने सुबह करीब 10 बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक चौक पर जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि वारदात के बाद अभी तक पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया और न ही लापता युवक की तलाश कर पाई है। जाम की सूचना पाकर सिटी व सदर थाना एसएचओ, डीएसपी दलीप सिंह, एसडीएम संजय कुमार व नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। डीएसपी दलीप सिंह ने मृतक के परिजनों को कहा कि वे पहले अनिल के शव का पोस्टमार्टम करवा लें, उसी के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। इस पर परिजनों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई पुरुषोतम, पत्नी मूर्ति देवी व बंटी की पत्नी सुदेश ने बताया कि छह दिसंबर को अनिल, बंटी और ईशमा राम घर से मजदूरी करने के लिए गए थे। उसके बाद गांव कुतुबपुर के तालाब से मछली लेने के लिए चले गए। रात को करीब ढाई बजे उन्हें पता चला कि गांव कुतुबपुर में तालाब के ठेकेदार संजय खेड़ी शेरु व विक्रम शेरगढ ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उन तीनों को बेरहमी से पीटा है। जिसके बाद अनिल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं आपसी सुलह के बाद परिजनों ने ठेकेदार के साथ बातचीत कर समझौता कर लिया था। लेकिन आठ दिसंबर को अचानक अनिल की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मांग की कि अनिल का डॉक्टरों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं बंटी की पत्नी सुदेश ने बताया कि जिस दिन ठेकेदारों ने उसके पति को पीटा था। उसी दिन से बंटी लापता है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सदर थाना एसएसओ राजफूल ने बताया कि मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों की मांग के अनुसार ही मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed