{"_id":"5fcfc2908ebc3ecfd73984cb","slug":"arrest-kaithal-news-knl53478320","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिन्नी गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिन्नी गिरोह के पांच बदमाशों को पुलिस ने किया काबू
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल कर बिन्नी गैंग के पांच बदमाशों को काबू किया है। इनके खिलाफ थाना कलायत, तितरम, पूंडरी, कैथल व पंजाब के थाना घग्गा में हत्या, फिरौती, कातिलाना हमला, जान से मारने की धमकी तथा छीना-झपटी के 11 मामले दर्ज है। इनके पास से 5 अवैध पिस्तौल, 51 जिंदा कारतूस व दो बाइक बरामद की हैं।
एसपी शशांक सावन ने एसपी कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि सीआईए-टू इंचार्ज इंस्पेक्टर सोमबीर ईएसआई राममेहर, राजेंद्र, जयकरण, एचसी प्रभात, एचसी नरेश कुमार, जिले सिंह, कांस्टेबल बूटा सिंह व सिपाही सुनील की टीम सायंकालीन गश्त दौरान पाड़ला रोड ड्रेन पुल कैथल पर मौजूद थी। इंस्पेक्टर सोमबीर को गुप्त सूचना मिली कि हथियारों से लैस पांच बदमाश फ्रांसवाला के बस क्यू शेल्टर के नीचे बाईपास सड़क पर मौजूद हैं। पुलिस की 3 टीमों ने पांचों को काबू कर लिया। जिसमें बात्ता निवासी राजेश उर्फ राजू के पास से एक लोडिड देशी पिस्तौल 315 बोर व 15 जिंदा कारतूस, पंजाब के पटियाला के गांव कलवाणु निवासी बलविंद्र उर्फ कैरा से .32 बोर के पिस्तौल और 19 कारतूस बरामद कर किए। कलायत निवासी विरेंद्र उर्फ बीके से 315 बोर का लोडिड पिस्तौल व 3 कारतूस, कलायत निवासी राकेश उर्फ राका के कब्जे से 315 बोर लोडिड पिस्तौल व 3 कारतूस, गांव बालु निवासी मीनू से 315 बोर का अवैध लोडिड पिस्तौल तथा व 7 कारतूस व दो बाइक बरामद की।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी बलविंद्र कैरा के खिलाफ थाना कलायत, तितरम व पूंडरी में हत्या, फिरौती मांगने, मारपीट व जान से मारने की धमकी व शस्त्र अधिनियम के 5 मामलों के अतिरिक्त पंजाब के थाना घग्गा में हत्या व मारपीट के 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी राजेश के खिलाफ थाना कलायत व थाना शहर कैथल में शस्त्र अधिनियम के 2 मामले, आरोपी राकेश के खिलाफ थाना कलायत में छीनाझपटी व आरोपी मीनू के खिलाफ थाना थाना कलायत में शस्त्र अधिनियम का एक मामला दर्ज है। पुलिस को कलायत में हत्या का प्रयास व घग्गा में हत्या का मामला सुलझाने में मदद मिली है। सभी आरोपी बिन्नी निवासी कलायत गैंग के बताए गए हैं। आरोपी बिन्नी पहले ही कलायत निवासी एक व्यक्ति की हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में है। पूछताछ उपरांत सभी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।