फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Army brothers sacrificed their lives during Corona: DC

कोरोना में फौजी भाइयों ने दिया था जीवन : डीसी

Thu, 21 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 21 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Army brothers sacrificed their lives during Corona: DC
02 कैथल। आरकेएसडी काॅलेज में आयोजित रक्तदान ​शिविर में रक्तदाता को बैज लगाती डीसी प्रीति। डीआईप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आरकेएसडी कॉलेज में बुधवार को जेसीआई कैथल सिटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त प्रीति मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए बताया कि कोरोना के समय उन्हें स्वयं रक्त की आवश्यकता पड़ी थी और फौजी भाइयों ने रक्त देकर उनकी जान बचाई थी।

डीसी प्रीति ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसे केवल शिविर तक सीमित नहीं रखना चाहिए। “गली, चौराहा और नुक्कड़ सभा में भी इसे चर्चा का विषय बनाना चाहिए, ताकि हर नागरिक तक इसके महत्व को पहुंचाया जा सके।”
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि समय पर रक्त न मिलने से कई लोगों की जान जा सकती है। इसके साथ ही कुछ लोगों में यह भ्रांति है कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी आती है, जबकि वास्तव में इससे शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है और रक्त ताजा और शुद्ध बना रहता है। नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्ति में रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी सामान्य रहता है। डीसी ने स्वस्थ शरीर और नियमित योग, व्यायाम व पौष्टिक आहार पर जोर देते हुए सभी सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लें। शिविर में रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर आरकेएसडी कॉलेज के प्रधान अश्वनी शोरेवाला और जेसीआई कैथल सिटी के प्रधान संजय गोयल ने डीसी प्रीति के उपस्थित होने पर आभार व्यक्त किया। साथ ही रेडक्रॉस सचिव रामजी लाल, जेसीआई सदस्य रुचिका, रोहित बंसल, मनीष बंसल, पवन बंसल, राणा बंसल, संजय बिंदलिश, राजेश खुरानिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed