फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AQI improved, reached below 200

एक्यूआई में आया सुधार, 200 से नीचे पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
AQI improved, reached below 200
AQI improved, reached below 200 - फोटो : Kaithal
कैथल। वायु में प्रदूषण का स्तर लगभग 20 दिनों बाद सोमवार को 167 पर पहुंचा है। जो स्वच्छता की श्रेणी में तो नहीं आता, लेकिन लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। कई दिन तो प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को सुबह और शाम काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शाम के समय बाइक या पैदल चलते समय आंखों में जलन होने लगती है थी, अब प्रदूषण स्तर कम होने से आंखों में जलन जैसी समस्याओं व सांस लेने में आ रही परेशानियों से राहत मिलने के आसार है।
विज्ञापन

वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की टीमों की तरफ से सार्वजनिक स्थानों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वृक्षों पर पानी का छिड़काव किया गया ताकि उन पर जमी धूल साफ हो सके। जिस एरिया में धूल उड़ रही थी, वहां भी टीमें पहुंच रही थी। नगर परिषद ने छिड़काव के लिए तीन टैंकर लगाए हुए हैं और दमकल विभाग की दो गाड़ियों से छिड़काव किया जा रहा है। सोमवार को सेक्टर 18 की सड़कों पर भी पानी का छिड़काव किया गया। सेक्टर 18 में सड़क टूटी हाने के कारण यहां पर अधिक धूल उड़ती थी, जो वायु में प्रदूषण की मात्रा को बढ़ाती थी।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि सोमवार को एक्यूआई 167 पर आ गया है। सार्वजनिक स्थानों और वृक्षों पर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। उम्मीद है जल्द ही एक्यूआई सामान्य स्तर पर आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed