फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Approval letter issued for tender in city council

नगर परिषद में टेंडर के लिए स्वीकृति पत्र जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Approval letter issued for tender in city council
कैथल। नगर परिषद में करीब चार माह से लटके साढ़े करोड़ रुपये के विकास कार्यों के धरातल पर उतरने की उम्मीद जगी है। नगर परिषद ने ठेकेदारों द्वारा भरे गए टेंडरों की ऑनलाइन स्वीकृति जारी कर दी है। अब टेंडर भरने वाली फर्मों को बैंक गारंटी व माइनस में टेंडर भरने पर अतिरिक्त राशि जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

विदित रहे कि नगर परिषद की चुनाव के बाद हुई पहली हाउस की बैठक में अगस्त माह में प्रस्ताव पारित किया था। इसके अनुसार 31 वार्डो में 15-15 लाख रुपये से विकास कार्य किए जाने थे। इनमें नालियों, गलियों का निर्माण, चौपालों की मुरम्मत का कार्य सहित अन्य कार्य किए जाने थे। इन टेंडरों के लिए ठेकेदारों ने 33 प्रतिशत तक माइनस में टेंडर भर दिए। ऐसे में सवाल उठने लगे कि इतनी कम राशि में ये विकास कार्य कैसे पूरे होंगे। इससे काम की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंकाएं बढ़ गई थी। डीएमसी कार्यालय ने पहले इन पर रोक लगा दी थी। बाद में स्वीकृति जारी की। अब नगर परिषद कार्यालय ने ऑनलाइन स्वीकृति शर्तों के साथ जारी की है।
विज्ञापन

एमई राजकुमार शर्मा ने बताया कि 31 में से 21 वार्डों के लिए 15-15 लाख रुपये के टेंडरों की ऑनलाइन स्वीकृति जारी कर दी है। इसके लिए इन फर्मों को बैंक गांरटी सहित माइनस में टेंडर लगाने पर 30 से 45 हजार रुपये तक की अतिरिक्त राशि नगर परिषद में जमा करवानी होगी। 10 वार्डों के लिए वीरवार को टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed