{"_id":"690f8c4abbb16724470ded1d","slug":"applications-for-state-level-women-award-till-14th-miksha-ranga-kaithal-news-c-246-1-sknl1018-146505-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन 14 तक : मिक्षा रंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन 14 तक : मिक्षा रंगा
Sun, 09 Nov 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमनुानगर। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करनी वाली महिलाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं 14 नवंबर तक आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। ये जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा ने दी।
उन्होने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51000 रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली एएनएम एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स, महिला खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद