{"_id":"6699ab108f0df85eba02cf54","slug":"appeal-to-the-affluent-class-to-come-forward-for-studies-kaithal-news-c-18-1-knl1004-433698-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पढ़ाई के लिए संपन्न वर्ग से आगे आने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पढ़ाई के लिए संपन्न वर्ग से आगे आने का आह्वान
Fri, 19 Jul 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। भारत विकास परिषद कैथल शाखा ने वीरवार को सेवा पखवाड़ा के तहत विकास की मुख्य धारा से दूर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले विद्यार्थियों को स्टेशनरी का सामान वितरित किया। भाविप सचिव डॉ. अभिषेक गोयल ने आह्वान किया कि जरूरतमंदों की पढ़ाई में सहयोग के लिए संपन्न वर्ग आगे आएं।
यह सामान श्री नर सेवा नारायण सेवा समिति ने पंत नगर में संचालित श्री माधव शिक्षा केंद्र पर वितरित किया। डॉ. अभिषेक ने बताया कि परिषद कर मूल उद्देश्य संस्कार और सेवा को ध्यान में रखते हुए शिक्षा केंद्र पर यह कार्यक्रम आयोजित किया।
भाविप प्रधान प्रदीप शर्मा ने कहा कि शिक्षा का दान सबसे बड़ा दान है। इससे पढ़कर पुण्य का कोई कार्य नहीं हो सकता। इस अवसर पर जिला संगठन सचिव संजीव गार, जिला प्रमुख हरीश चावला, रामपाल सिंगला, बख्शीश गिरधर, प्रदीप गोयल, मंजू गर्ग, बृजबाला अग्रवाल, ऊषा चावला, मीनाक्षी गोयल, सीमा सिंगला मौजूद रहे।