फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Appeal for ration card, worried about not getting pension

Kaithal News: राशन कार्ड के लिए गुहार पेंशन न मिलने से परेशान

Tue, 30 Jul 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 30 Jul 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Appeal for ration card, worried about not getting pension
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को 30 शिकायतें दर्ज हुई, उनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया, अन्य को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जल्द निपटान के निर्देश दिए गए। किसी ने राशन कार्ड के लिए गुहार लगाई तो कई पेंशन के लिए परेशान दिखे। शिविर में एसपी उपासना, एडीसी सी जया श्रद्धा, डीएमसी सुशील कुमार, सीटीएम गुरविंद्र सिंह तथा एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने आमजन की शिकायतें सुनी।

शिविर में हजवाना निवासी सलिंद्र ने अपने मकान की मरम्मत करवाने की गुहार लगाई। उसने बताया कि उसका मकान गिरने के कगार पर है। सीटीएम गुरविंद्र सिंह ने उनकी शिकायत सुनने के बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस मामले में जांच कर रिपाेर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस प्रकार बालाजी कालोनी निवासी प्रियंका अपना बीपीएल राशन कार्ड बनवाने के लिए समाधान शिविर में आई। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने पोर्टल पर चेक किया तो उनका बीपीएल कार्ड ऑटोमेटिक बना हुआ मिला। वहीं बुढ़ा खेड़ा निवासी जाती राम अपनी अविवाहित पेंशन बनवाने के लिए शिविर में आया। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने पोर्टल पर चेक करने पर पाया कि प्रार्थी का नाम मुख्यालय से आया हुआ है। प्रार्थी को बताया कि जल्द ही उसकी पेंशन खाते में आ जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीसी सी जया श्रद्धा ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तर एवं उप मंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों मे परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के साथ समाधान किया जा रहा है। इन शिविरों की वजह से आमजन को काफी राहत मिली है। शिविर के दौरान डीएसपी उमेद सिंह, डीआरओ चंद्रमोहन, ईओ कुलदीप मलिक सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed