{"_id":"69a9e0ee4c636e7e20079324","slug":"another-minor-arrested-in-navraj-murder-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-859014-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नवराज हत्याकांड में एक और नाबालिग को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नवराज हत्याकांड में एक और नाबालिग को पकड़ा
Fri, 06 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गुहला क्षेत्र में 11 फरवरी की शाम छात्रों के दो गुटों के बीच हुए झगड़े में किशोर नवराज की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और नाबालिग को काबू किया है। थाना गुहला पुलिस के सब इंस्पेक्टर ईश्वर की टीम ने कार्रवाई करते हुए खरका निवासी 17 वर्षीय किशोर को निरुद्ध किया। न्यायालय के आदेशानुसार उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रामथली निवासी लवप्रीत उर्फ लब्बी और पक्की पिसौल निवासी विनीत के बीच स्कूल में वॉलीबॉल मैच के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद हमले में नवराज की मौत हो गई थी। इस संबंध में थाना गुहला में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, मामले में पहले ही चार नाबालिग समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़ा गया किशोर भी वारदात में शामिल था और उसी की बाइक पर सवार होकर आरोपी घटनास्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने उसके कब्जे से बाइक बरामद कर ली है।
ये है मामला
वॉलीबॉल मैच हारने के बाद साथियों को कोल्ड ड्रिंक पिलाने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि मैच के दौरान युवक नवजोत ने शर्त रखी थी कि जो टीम हारेगी, वह सभी साथियों को कोल्ड ड्रिंक पिलाएगी। मृतक के दोस्त विनीत ने कोल्ड ड्रिंक पिलाने से इन्कार कर दिया, जिस पर कहासुनी हो गई। बाद में सभी युवक और किशोर अपने-अपने घर को चले गए। इसके बाद आरोपियों ने झगड़ा सुलझाने के बहाने विनीत को माइनर पर बुलाया। विनीत अपने साथ नवराज को भी ले गया। वहां आरोपियों ने रंजिश के चलते झगड़ा कर नवराज पर हमला कर दिया था।