{"_id":"65cfda45c43eb0c4ec04f324","slug":"anil-got-first-place-in-disc-throw-kaithal-news-c-18-1-knl1004-328758-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डिस्क थ्रो में अनिल को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डिस्क थ्रो में अनिल को पहला स्थान
Sat, 17 Feb 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी खेल स्टेडियम में वीरवार को आरकेएसडी कॉलेज की 65वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई। डिस्क थ्रो प्रतियोगिता में अनिल ने पहला, उज्जवल ने दूसरा व अंकित ने तीसरा स्थान पाया। पांच हजार मीटर दौड़ में गोपाल विजेता बना। विजेता खिलाड़ी 23 फरवरी को पुरस्कृत किए जाएंगे।
पहले दिन की खेल प्रतियोगिता शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने किया। प्राचार्य ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी। खेल विभागाध्यक्ष डॉ. गुरदीप भोला व प्रो. अनूप धीमान ने बताया कि खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस बार पहले बड़ी स्पर्धाएं करवाईं जाएंगे। वीरवार को लड़कों की पांच हजार मीटर की दौड़ व डिस्क थ्रो की प्रतियोगिता करवाई गई। पांच हजार मीटर दौड़ में गोपाल ने पहला, सुनील ने दूसरा व मोनू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार से प्रात कालीन सत्र में हुई सांध्यकालीन सत्र में सुनील प्रथम, सूर्या द्वितीय और निशांत ने तृतीय स्थान पाया। इस अवसर पर कोच दीपक कंडोला, देव कुमार सहित प्रो. उर्मिल मौजूद रही।
शनिवार को लड़कों की 10 हजार मीटर दौड़ व भाला फेंक प्रतियोगिता व लड़कियों की तीन हजार मीटर दौड़ व डिस्क थ्रो सहित भाला फेंक प्रतियोगिता करवाई जाएगी। बची हुई अन्य प्रतियोगिताएं आगामी 23 फरवरी को करवाई जाएगी।