{"_id":"629bb649b56c0e48b466229e","slug":"angry-villagers-jammed-kaithal-patiala-road-kaithal-news-knl110483342","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैथल-पटियाला मार्ग पर नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल-पटियाला मार्ग पर नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
31-सीवन। जाम लगाते किसान
- फोटो : Kaithal
सीवन। सीवन-सौथा सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने शनिवार को कैथल-पटियाला मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ अनियमितता का आरोप लगाया।
यह सड़क सीवन को सौथा, हरनौला, रामदासपुरा, सैर, पहाड़पुर, जनेदपुर को जोड़ने का काम करती है और काफी समय से इसकी हालत खस्ताहाल है। अब जब इसके दिन बहुरे तब ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया। विरोध में प्रदर्शन करने वालों में शामिल मेहता सुरेश, हरि किशन तनेजा, हरि सिंह पूर्व सरपंच रामदासपुर, सतीश कुमार पूर्व सरपंच सौथा, बंसी लाल तनेजा, सतनाम सिंह, नरेश गौत्तम आदि ने आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क पर मिट्टी में बजरी डालकर खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि ध्यान न दिया गया तो सड़क बनने के बाद जल्द ही खराब हो जाएगी।
लोगों का आरोप है कि अफसरों को फोन कर बुलाने की कोशिश की गई पर किसी न फोन नहीं उठाया। उधर, जाम लगने की सूचना मिलते ही सीवन थाना प्रभारी राजफूल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। उधर, बाद में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई प्रवीन कुमार को मौके पर बुलाया गया। जेई प्रवीन कुमार ने सडक़ का मुआयना किया और उसके पश्चात बताया कि यह मुआयने की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। सोमवार को मौजिज व्यक्तियों को कार्यालय में बुलाया गया है। वे स्वयं उच्च अधिकारियों से मिलकर यह समस्या रखेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में जग्गी चंदी हरनौला, मोर सिंह चीमा, बलकार सिंह, सुखदीप सिंह अधिवक्ता, मनदीप सिंह, बिट्टू लाटी, सुखविंद्र सिंह, सुखवंत सिंह, विशाल दीप, गुरमीत सिंह कंबोज, अमरेंद्र सिंह खारा, भारतीय किसान यूनियन उगराहां से जिला प्रधान प्रताप सिंह, राज्य कमेटी की सदस्य चरणजीत कौर, बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, जगजीत सिंह, बलविंद्र सिंह और सुखविंद्र आदि मौजूद रहे।