फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Anger among Cheeka commission agents, complaint given to DC

Kaithal News: चीका के आढ़तियों में रोष, डीसी को दी शिकायत

Tue, 16 Apr 2024 05:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Anger among Cheeka commission agents, complaint given to DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। सोमवार शाम तक चीका की अनाज मंडियों में चार लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की आवक हो चुकी है जिसमें से अधिकतर गेहूं सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा खरीद गया है। मंडी में आ रही कुछ गेहूं में नमी सरकार द्वारा निर्धारित की गई मात्रा से ज्यादा पाई जा रही है जिसके चलते खरीद एजेंसियां ऐसी गेहूं को खरीदने से मना हर रही हैं।

उधर, मंडी में गेहूं के लदान का कार्य धीमा होने से मंडी में गेहूं की बोरियों के ढेर लगने शुरू हो गए है, जिससे आढ़तियों में ठेकेदार के प्रति रोष पनपने लगा है। गेहूं का उठान समय से ना होने से खफा अनाज मंडी एसोसिएशन चीका ने उपायुक्त कैथल को ठेकेदार के खिलाफ लिखित शिकायत दे मांग की है कि ठेकेदार को वाहनों का प्रबंध करने के निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन


अनाज मंडी प्रधान जयपाल गर्ग ने बताया कि गेहूं का उठान करने वाले ठेकेदार ने चालीस वाहन होने की बात अपने टेंडर में लिखी है लेकिन बोली शुरू होने से लेकर आज तक मात्र पंद्रह ट्रक ही उपलब्ध करवाए है जो नाकाफी है। आढ़ती रूलदू राम प्रजापति, अशोक कुमार, राजकुमार जाखोली, सुरेश प्रजापति, सोहन लाल, राजेश कुमार, सचिन मंगला, अंकुर गुप्ता, रामप्रीत वडैच ने कहा कि लाखों क्विंटल गेहूं तुलाई के बाद आसमान के नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीका मंडी में खरीद एजेंसी डीएफएससी द्वारा लगभग तीन लाख क्विंटल गेहूं की खरीद की गई हे। सरकारी मापदंड पूरा करने वाली गेहूं का एक एक दाना खरीदा जा रहा है। गेहूं उठान करने वाले ठेकेदार द्वारा पर्याप्त वाहन उपलब्ध ना करवाए जाने पर उच्च अधिकारियों को लिखा गया है। -जयभगवान, इंस्पेक्टर डीएफएससी चीका।





चीका की मंडियों में लगभग चाल लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। सरकारी माप दंडों को पूरा करने वाली गेहूं को खरीद एजेंसियों द्वारा तत्काल खरीदा जा रहा है। पिछले वर्ष चीका की मंडियों में 14 लाख 50 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई थी जिसकी इस बार बढऩे की संभावना है। -सतबीर सिंह, सचिव मार्केट कमेटी चीका।






मंडी में कुल 40 गाडि़यां देनी है जिनमें से 30 गाड़ियां मंडी में पहुंच चुकी हैं। बाकी एक-दो दिनों में उपलब्ध करवा दी जाएगी। आढ़ती एसोसिएशन ने भी लदान के कार्य में सहयोग करने की बात कही है। गेहूं लदान के कार्य में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। -जगजीवन पाल विर्क, चीका मंडी में से गेहूं का उठान करने वाले ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed